फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Summer vacation declared in all schools of Chhattisgarh from tomorrow

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में कल से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, इस तारीख से खुलेंगे स्कूल,शासन ने जारी किया आदेश

Sun, 21 Apr 2024 07:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 07:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य शासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश 15 जून तक रहेगा। 22 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगी।

विज्ञापन
CG News: Summer vacation declared in all schools of Chhattisgarh from tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य शासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश 15 जून तक रहेगा। 22 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ रहा है। इसको देखते हुए शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले एक मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है। 
विज्ञापन





ये आदेश शासकीय स्कूलों के शिक्षकों पर लागू नहीं 
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 22 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। 16 जून को स्कूल खुलेगा। जारी आदेश के मुताबिक, ये आदेश शासकीय स्कूलों के शिक्षकों पर लागू नहीं होगा।  राजधानी रायपुर में तापमान 42 डिग्री के पार चल रहा है। प्रदेश के पांच जिलों में पारा 41-42 डिग्री से ऊपर है। ऐसे में मौसम की मार सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों पर पड़ रही थी। भीषण गर्मा और लू चलने से बच्चे परेशान थे। इससे पहले शासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए सुबह 7.30 से 11.30 तक करने का आदेश जारी किया था। हाल ही में गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने भी रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को पत्र लिखकर ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा करने का अनुरोध किया था। 
विज्ञापन


सबसे गर्म जिला रहा राजनांदगांव 
प्रदेश में आज सबसे गर्म जिला राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 21 डिग्री दर्ज किया गया है। साथ ही रायपुर में 42.2 डिग्री, माना एरपोर्ट में 41.4, बिलासपुर में 42,अंबिकापुर में 40.2, दुर्ग में 42.8 और राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं राजनांदगांव में सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा अधितम तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed