फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: SPS officials met CM Sai: expressed gratitude for decision to give senior senior category pay scale

सीएम साय से एसपीएस के अधिकारियों ने की मुलाकात: वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान देने के फैसले पर जताया आभार

Tue, 15 Jul 2025 03:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 03:00 PM IST
सार

CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से विधानसभा स्थित कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों ने मुलाकात की।

विज्ञापन
CG News: SPS officials met CM Sai: expressed gratitude for decision to give senior senior category pay scale
सीएम साय से एसपीएस के अधिकारियों ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से विधानसभा स्थित कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों ने मुलाकात की। मंत्रिपरिषद की बैठक में वर्ष 2005 से 2009 बैच तक के अर्हकारी सेवा अवधि पूर्ण कर चुके अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान किए जाने के निर्णय पर सीएम का आभार जताया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बता दें कि 11 जुलाई 2025 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के समुचित प्रबंधन के लिये 30 सांख्येतर पदों का सृजन करते हुए वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय उन अधिकारियों के लिए लिया गया है, जिन्होंने सेवा में निर्धारित अर्हता अवधि पूरी कर ली है। 
विज्ञापन


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, कीर्तन राठौर, अनंत साहू, डॉ. संगीता माहेलकर एवं प्रज्ञा मेश्राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed