फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Society will get benefit financial resources from PM Vishwakarma Yojana

CG: पीएम विश्वकर्मा योजना से समाज में जगी उम्मीद की किरण, लोगों ने कहा- आजीविका का नया आधार, अब बढ़ेगा व्यवसाय

Tue, 06 Feb 2024 05:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 06 Feb 2024 05:33 PM IST
सार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू होने पर विश्वकर्मा समाज को आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध हो गए हैं। वे अपने व्यवसाय को आगे ले जाने के लिए योजना का लाभ उठा रहे हैं।

विज्ञापन
CG News: Society will get benefit financial resources from PM Vishwakarma Yojana
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मन चंगा तो कठौती में गंगा, यह संत शिरोमणि श्री रविदास ने कहा था। यदि ठान लिया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू होने पर विश्वकर्मा समाज को आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध हो गए हैं। वे अपने व्यवसाय को आगे ले जाने के लिए योजना का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


महासमुंद जिले के झलप में हुए गुरु रविदास महासभा के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपका समाज छोटा जरूर है, लेकिन ताकतवर समाज है, अगर मन में ठान लिया जाए तो हर काम संभव हो जाता है। उन्हें सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में महासभा के लोग और प्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग गदगद हो रहे थे। 
विज्ञापन


झलप निवासी सोनाधार रौतिया ने कहा कि अब हमें उम्मीद ही नहीं विश्वास है, हम अपने समाज को आगे बढ़ाएंगे। पहली बार कोई मुखिया हमारे महासम्मेलन में पहुंचे हैं। इससे हमें गर्व की अनुभूति हो रही है, इससे हम आगे बढ़ने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि वे एक छोटे से जूते-चप्पल की दुकान के माध्यम से अपनी आजीविका चलाते हैं, लेकिन अब प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से एक नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि मुझे आसानी से लोन मिलेगा और अपने व्यवसाय को नया रूप दे सकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह समाज के किसान सफेद सिंह मिर्धा ने बताया कि वे खेती किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास 5 एकड़ जमीन है। यहां पानी की समस्या है, वर्तमान सरकार सिकासेर जलाशय से पानी लाने की व्यवस्था करेगी। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में यह काम जरूर पूरा होगा और हम यहां भी खेती को एक उन्नत खेती के रूप में विकसित करेंगे।


विशाखाबाई ने कहा कि चिटफंड कंपनी में लगा पैसा मिलने की उम्मीद बन गई है। उन्होंने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अब हमें साल में 12 हजार रुपये मिलेंगे। मैं बहुत खुश हूं कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विष्णुदेव साय हम गरीब महिलाओं के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आए हैं। इस मौके पर सुखवंतीन बाई ने कहा कि मुख्यमंत्री सहज, सरल और विनम्र है। वह हम सबके के मुखिया हैं। सच कहूं तो इस सरकार में विकास की नई उम्मीद बंधी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed