Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की नापाक करतूत;रायपुर के बिजनेसमैन को मारी गोली
Terrorist Attack in Pahalgam: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक बिजनेसमैन को आतंकियों ने गोली मार दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Terrorist Attack in Pahalgam: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक बिजनेसमैन को आतंकियों ने गोली मार दी है। फिलहाल, रायपुर के कारोबारी की हालत गंभीर है। उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल के परिजन फ्लाइट से जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं।
आंतकी हमले में घायल रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया के बेटे शौर्य मिरानिया ने बताया कि उनके पिता को आतंकियों ने गोली मारी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे रायपुर के समता कॉलोनी में निवासरत हैं। बताया जाता है दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी नेहा मिरानिया और दो बच्चों शौर्य और लक्षिता मिरानिया के साथ पहलगाम घूमने गए थे। आतंकियों ने इस दौरान घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकवादियों ने घोड़े पर सवार पर्यटकों को निशाना बनाते हुए करीब पांच मिनट तक अंधाधुन गोलियां चलाई। इस हमले में छह पर्यटक घायल हो गए हैं। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हैं।
पीएम मोदी ने हमले की निंदा की
पीएम मोदी ने हमले की निंदा करते हुए दुख जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा- मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
पीएम मोदी ने हमले की निंदा करते हुए दुख जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा- मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
PM Narendra Modi tweets, "I strongly condemn the terror attack in Pahalgam, Jammu and Kashmir. Condolences to those who have lost their loved ones. I pray that the injured recover at the earliest. All possible assistance is being provided to those affected. Those behind this… pic.twitter.com/CACmIk1b2G
— ANI (@ANI) April 22, 2025
आतंकी हमले पर राष्ट्रपति ने जताया दुख
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हमले पर दुख जताया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से किए गए पोस्ट में लिखा गया- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकवादी हमला चौंकाने वाला और दर्दनाक है। यह एक नृशंस और अमानवीय कृत्य है जिसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। निर्दोष नागरिकों, इस मामले में पर्यटकों पर हमला करना बेहद भयावह और अक्षम्य है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
#WATCH | Delhi | Union Home Minister Amit Shah and J&K LG Manoj Sinha depart for Srinagar in the wake of the Pahalgam terrorist attack on tourists pic.twitter.com/k2VMqAcPbF
— ANI (@ANI) April 22, 2025
गृह मंत्री से ली जानकारी, कश्मीर जाने के दिए निर्देश
इससे पहले पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जानकारी ली थी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने गृह मंत्री को जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर का दौरा करने का निर्देश दिया था। वहीं पीएम मोदी से बातचीत के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के कई वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं।