फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Raipur became official campus of NFSU, forensics news

फॉरेंसिक के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: एनएफएसयू का आधिकारिक परिसर बना रायपुर, अब मिलेगी ये सुविधा

Thu, 20 Mar 2025 04:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 04:45 PM IST
सार

CG News: फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रायपुर स्थित परिसर को राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू )के आधिकारिक परिसर के रूप में अधिसूचित कर दिया है। 

विज्ञापन
CG News: Raipur became official campus of NFSU, forensics news
डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG News: फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रायपुर स्थित परिसर को राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू )के आधिकारिक परिसर के रूप में अधिसूचित कर दिया है। इस पहल के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन



अब छत्तीसगढ़ में ही आधुनिक तकनीकों के माध्यम से फॉरेंसिक शिक्षा और अनुसंधान को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, जिससे न्याय प्रणाली को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। यह महत्वपूर्ण निर्णय प्रदेश को फॉरेंसिक विज्ञान, अनुसंधान और जांच के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह निर्णय न केवल प्रदेश के युवाओं को फॉरेंसिक शिक्षा के बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा, बल्कि जांच और अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्यों में शामिल करने में भी सहायक सिद्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थापित परिसर को राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के आधिकारिक परिसर के रूप में अधिसूचित किया है। यह निर्णय फॉरेंसिक शिक्षा, अनुसंधान और जांच क्षमताओं को सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed