फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: People arrived to attend Jandarshan program, were welcomed with garland, presented portrait to CM Sai

CG News: जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोग, पुष्पमाला से हुआ स्वागत, सीएम साय को भेंट किया पोट्रेट

Thu, 27 Jun 2024 12:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 27 Jun 2024 12:50 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से हर गुरुवार को जनता से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू हो गया है। सीएम साय आत्मीयता से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों से मिल रहे हैं।

विज्ञापन
CG News: People arrived to attend Jandarshan program, were welcomed with garland, presented portrait to CM Sai
जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से हर गुरुवार को जनता से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू हो गया है। सीएम साय आत्मीयता से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों से मिल रहे हैं। उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सीएम साय को नागरिकों ने उनकी पोट्रेट भेंट की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनदर्शन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार को छह महीने हुए हैं। लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्या हल करने का प्रयास किया है। पहले भी मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के समय मुख्यमंत्री लोगों से जनदर्शन में मिलते थे। हम हर गुरुवार आप सभी से मिलेंगे और आपकी समस्या के समाधान की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को टोकन दिया जाएगा। आपके आवेदनों को दर्ज किया जाएगा और कारवाई की जाएगी। आप सभी का हृदय से अभिनंदन।
विज्ञापन


जनदर्शन आज से शुरू हो गया है। जनदर्शन में जुट रहे नागरीकगणों का स्वागत अतिथि देवो भव की परंपरा के अनुकूल पुष्प माला से स्वागत कर किया जा रहा है। जनदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास में जुट रहे हैं। मुख्यमंत्री के जनदर्शन के प्रति लोगों में काफी उत्सुकता और उत्साह है। जनदर्शन में आ रहे लोगों में प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे नागरिक शामिल हैं। जनदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेश भर से जुटे नागरिकों से संवाद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed