फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG news: Kondagaon daughter Hembati awarded with Prime Minister National Child Award 2024

CG: नक्सलगढ़ की बीटिया हेमबती ने किया छत्तीसगढ़ का नाम रौशन; प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित

Thu, 26 Dec 2024 05:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 05:18 PM IST
सार

CG news: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की बिटिया हेमबती ने प्रदेश को गौरवांवित किया है। उन्होंने प्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कोंडागांव की राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी बिटिया हेमबती नाग को "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार - 2024" से सम्मानित किया है। 

विज्ञापन
CG news: Kondagaon daughter Hembati awarded with Prime Minister National Child Award 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ने हेमबती का किया सम्मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG news: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की बिटिया हेमबती ने प्रदेश को गौरवांवित किया है। उन्होंने प्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कोंडागांव की राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी बिटिया हेमबती नाग को "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार - 2024" से सम्मानित किया है। 

विज्ञापन




हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया। अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है।
विज्ञापन


उनकी इस उपलब्धि पर सीएम साय ने ट्वीट कर उन्हें बधाई और शुभकामनायें दी है। सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि
'शाबाश बिटिया!

राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार - 2024" से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है।

हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चित ही बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।


बिटिया हेमबती को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं। 

जय छत्तीसगढ़!'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed