फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Income tax raid at Congress leader house in Ambikapur

CG: कांग्रेस नेता के ठिकानों पर आई़़टी की दबिश, खंगाल रही दस्तावेज, पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव के हैं करीबी

Mon, 10 Mar 2025 06:32 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 10 Mar 2025 06:32 PM IST
सार

CG News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के घर पर छापेमारी के बीच अब आयकर (आईटी) विभाग की टीम ने दबिश दी है। 

विज्ञापन
CG News: Income tax raid at Congress leader house in Ambikapur
कांग्रेस नेता के ठिकानों पर आई़़टी की दबिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के घर पर छापेमारी के बीच अब आयकर (आईटी) विभाग की टीम ने दबिश दी है। बताया जाता है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी कांग्रेस नेता के ठिकानों पर विभाग ने छापा मारा है। 

विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों ने दुकान और मकान पर दबिश दी है। सिंहदेव के करीबी माने जाने वाले प्रदेश कांग्रेस महामंत्री दुतेंद्र मिश्रा कल्याण ट्रेडर्स के संचालक हैं। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स में गड़बड़ी की शिकायत पर टीम ने कार्रवाई की है। फिलहाल, टीम दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक छापेमारी का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जांच चल रही है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि करीब 15 लोगों की टीम लगातार उनके घर पर जांच कर रही है। सूत्रों की माने तो कई ठिकानों पर आईटी ने दबिश दी है। हालांकि अब तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन और भी कई जगहों पर कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed