{"_id":"657da41570b2a0f9b80d1696","slug":"cg-news-former-congress-mla-mohit-ram-kerketta-has-resigned-from-congress-party-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: छत्तीसगढ़ में अपनों से जूझ रही कांग्रेस, चल रहा इस्तीफा का दौर, पूर्व विधायक ने दिया त्याग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: छत्तीसगढ़ में अपनों से जूझ रही कांग्रेस, चल रहा इस्तीफा का दौर, पूर्व विधायक ने दिया त्याग पत्र
Sat, 16 Dec 2023 06:51 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 16 Dec 2023 06:51 PM IST
सार
CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक और झटका लगा है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी उबर नहीं पा रही है। पार्टी के कई नेता इस्तीफा दे रहे हैं, तो दूसरी ओर पार्टी अपने पूर्व विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा रही है।
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस विधायक मोहित राम केरकेट्टा की तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक और झटका लगा है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी उबर नहीं पा रही है। पार्टी के कई नेता इस्तीफा दे रहे हैं, तो दूसरी ओर पार्टी अपने पूर्व विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा रही है। हाल ही में दो पूर्व विधायकों को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित किया है तो एक पूर्व मंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
आज शनिवार को पाली तानाखार के पूर्व कांग्रेसी विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि भारतीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और समस्त पदों से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।
विज्ञापन
हाल ही में कांग्रेस के अनुभवी नेता महंत रामसुंदर दास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे विधानसभा चुनाव 2023 के रायपुर दक्षिण सीट से प्रत्याशी थे। महंत ने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को सौंपा है। इस इस्तीफे की वजह उन्होंने चुनाव में बड़ी हार को बताया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं।
विज्ञापन
दूसरी ओर पार्टी ने पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल पर बड़ी कार्रवाई की है। दोनों पूर्व विधायकों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस की हार के बाद दोनों ने पार्टी के नेताओं के ऊपर आरोप लगाए थे। इसके बाद अब उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पार्टी के खिलाफ टिप्पणी करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं उनसे तीन दिन के अंदर जवाब भी मांगा गया है।