{"_id":"658eb68998ec28dcaa06c322","slug":"cg-news-family-suicide-case-in-raipur-congress-formed-a-six-member-inquiry-committee-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: रायपुर में सामूहिक आत्महत्या केस; कांग्रेस ने बनाई छह सदस्यीय जांच कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: रायपुर में सामूहिक आत्महत्या केस; कांग्रेस ने बनाई छह सदस्यीय जांच कमेटी
Fri, 29 Dec 2023 05:38 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 29 Dec 2023 05:38 PM IST
सार
CG News: एक ही फांसी के फंदे पर पति-पत्नी और नाबालिग बच्ची की लाश लटकी मिली। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG News: राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या के मामले ने दिल दहला दिया है। एक ही फांसी के फंदे पर पति-पत्नी और नाबालिग बच्ची की लाश लटकी मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
सामूहिक आत्महत्या की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इसमें पूर्व एमएलए विकास उपाध्याय समिति का संयोजक बनाया गया है। जांच समिति गठन में गिरीश दुबे, प्रमोद दुबे, नंदकुमार सेन, पार्वती साहू और करुणा कुर्रे को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ बैज का कहना है कि जांच समिति के सदस्य घटना स्थल का जायज करें। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों के परिजनों सहित स्थानीय रहवासियों से चर्चा करें। घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजें।
विज्ञापन