फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Eleven IAS officers transferred in Chhattisgarh, Ravi Mittal becomes Public Relations Commissioner

CG News: दिवाली से पहले साय सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी; 11 IAS का तबादला, रवि मित्तल बने जनसंपर्क आयुक्त

Tue, 22 Oct 2024 11:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 22 Oct 2024 11:00 PM IST
सार

IAS officers transferred in Chhattisgarh; Ravi Mittal becomes Public Relations Commissioner: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने दिवाली से 10 दिन पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है।

विज्ञापन
CG News: Eleven IAS officers transferred in Chhattisgarh, Ravi Mittal becomes Public Relations Commissioner
महानदी भवन, मंत्रालय, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

IAS officers transferred in Chhattisgarh; Ravi Mittal becomes Public Relations Commissioner: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने दिवाली से 10 दिन पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। कुल 11 आईएएस ऑफिसर्स का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने जशपुर के कलेक्टर रवि मित्तल को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया है। 
विज्ञापन


आईएएस जन्मेजय महोबे को महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मोहला मानपुर और सूरजपुर के कलेक्टर्स का भी ट्रांसफर किया गया है। सूरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास को जशपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी एस जयवर्धन को सूरजपुर का कलेक्टर का दायित्व दिया गया है। 
विज्ञापन


मित्तल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
दूसरी ओर जशपुर के कलेक्टर रहे रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा जन्मेजय महोबे को वर्तमान प्रभार के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें, किसको क्या मिली जिम्मेदारी
  • डॉक्टर रवि मित्तल - आयुक्त जनसंपर्क विभाग
  • जन्मेजय महोबे - संचालक, महिला एवं बाल विकास, एडिशनल चार्ज।
  • जगदीश सोनकर- मंत्रालय में संयुक्त सचिव 
  • जनसंपर्क विभाग में कमिश्नर की जिम्मेदारी देख रहे मयंक श्रीवास्तव को गृह विभाग भेजा गया। 
  • एस.जयवर्धन- कलेक्टर, सूरजपुर
  • विजय दयाराम- प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का एडिशनल चार्ज
  • तुलिका प्रजापति- कलेक्टर, मोहला मानपुर
  • रोहित व्यास- कलेक्टर, जशपुर
  • प्रतिष्ठा ममगाई- सीईओ, जिला पंचायत बस्तर
  • कुमार बिश्वरंजन - उपसचिव, मंत्रालय
  • जयंत नाहटा - सीईओ, जिला पंचायत दंतेवाड़ा

सत्तापक्ष को घेरने में लगी कांग्रेस
छत्तीसगढ़ में विपक्ष में बैठी कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार पर सवाल दाग रही है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की पुलिस कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। सरकार को लगातार घेरने में लगे हैं।









 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed