{"_id":"664f38f99559c98000066cef","slug":"cg-news-drop-out-students-will-be-investigated-under-rte-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News:आरटीई के अंतर्गत ड्राप आउट छात्रों की होगी जांच,10 दिन के भीतर प्राचार्यों की बैठक बुलाकर करें समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News:आरटीई के अंतर्गत ड्राप आउट छात्रों की होगी जांच,10 दिन के भीतर प्राचार्यों की बैठक बुलाकर करें समीक्षा
Thu, 23 May 2024 06:09 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 23 May 2024 06:09 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी जिलों के कलेक्टर से आरटीई अंतर्गत ड्राप आउट विद्यार्थियों की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी जिलों के कलेक्टर से आरटीई अंतर्गत ड्राप आउट विद्यार्थियों की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।
प्रदेश के सभी कलेक्टर को जारी पत्र में कहा गया है कि जिले के गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक, प्राचार्यों की बैठक 10 दिन के भीतर बुलाकर यह समीक्षा करें कि इनके विद्यालय में कितने विद्यार्थियों ने आरटीई के तहत प्रवेश लिया था। साथ ही उनमें से कितने बच्चे पढ़ाई छोड़कर ड्राप आउट हो गए हैं। यह जानकारी पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में भेजी जाए।
कलेक्टरों से यह भी कहा गया है कि बीते पांच सालों में ड्राप आउट हुए बच्चों की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा करें। साथ ही ड्राप आउट रोकने की दिशा में समुचित पहल करने का कष्ट करें। इससे जिले में आरटीई की मंशा के अनुरूप सभी बच्चे अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कर सकें।