CG News: स्वामी के बयान पर डिप्टी सीएम का पलटवार; कहा- दूसरे धर्म के बारे में बोले तो सर तन से जुदा हो जाएगा
CG News: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद और किसी धर्म के बारे में बोलकर बताएं उनका सर तन से जुदा हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार किया है। डिप्टी सीएम शर्मा ने इस बड़ा बयान को दुर्ग में दिया है। विजय शर्मा डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार दुर्ग पहुंचे। जहां उन्होंने मोहन नगर के गुरुद्वारा में माथा टेका। इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओ से मुलाकात की। कार्यकर्ताओ ने विजय शर्मा का जोरदार स्वागत किए। उन्होंने भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए समाजवादी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर पटलवार किया है।
दरअसल, समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में एक बड़ा बयान दिया था और कहा था कि हिंदू धर्म पूरी तरह से ढोंग है। और हिंदू धर्म है ही नहीं। मौर्य के इस बयान को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद और किसी धर्म के बारे में बोलकर बताएं उनका सर तन से जुदा हो जाएगा।
डिप्टी सीएम ने धान के बोनस को लेकर कहा कि सरकार अपने घोषणा को लेकर कटिबद्ध है। सरकार ने वादा किया है कि वो प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान किसान से खरीदेगी। अभी खरीदी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा।इसमें जो समर्थन मूल्य की राशि है वो पहले किसानों के खाते में आएगी। शेष राशि बाद में एक साथ किसानों के खाते में दी जाएगी। ये जो शेष राशि थी इस राशि को पिछली सरकार 4 किस्तों में देती थी। हमारी सरकार एकमुक्त में दी जाएगी।