{"_id":"699743684f5aa86bf704d342","slug":"cg-news-cm-sai-hands-over-appointment-letters-to-newly-selected-mining-inspectors-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: सीएम साय ने नवचयनित खनि निरीक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, ड्यूटी करने को लेकर दिया ये मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: सीएम साय ने नवचयनित खनि निरीक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, ड्यूटी करने को लेकर दिया ये मंत्र
Thu, 19 Feb 2026 10:38 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:38 PM IST
सार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के चयनित नवनियुक्त खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा।
विज्ञापन
नवचयनित खनि निरीक्षकों ने सीएम साय के साथ खिंचवाई ग्रुप फोटो
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के चयनित नवनियुक्त खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा की दृष्टि से देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है और खनिज प्रशासन के प्रभावी संचालन में मैदानी अमले की महती भूमिका है।
विज्ञापन
सीएम साय ने नवचयनित खनि निरीक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं पर ही देश और प्रदेश का भविष्य निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि खनिज विभाग में नई नियुक्तियों से विभागीय कार्यबल मजबूत होगा। खनिज अन्वेषण और खनन गतिविधियों को और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त खनि निरीक्षक अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन करते हुए खनिज प्रशासन से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
'छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से संपन्न'
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट, लाइमस्टोन, टिन, डायमंड, गोल्ड और लिथियम सहित विभिन्न खनिज संपदाओं से परिपूर्ण है। खनिज राज्य के राजस्व का प्रमुख स्रोत भी हैं और सरकार खनिज राजस्व में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों को खनिज राजस्व वृद्धि में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। खनि निरीक्षक के रूप में आप सभी के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए राज्य के संसाधनों के संरक्षण और सुव्यवस्थित उपयोग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
30 खनि निरीक्षकों की नियुक्ति पत्र सौंपा
बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 15 अक्टूबर 2025 को 33 खनि निरीक्षकों की चयन सूची जारी की थी। खनिज साधन विभाग ने 19 फरवरी 2026 को कुल 32 खनि निरीक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी किया, जिनमें से 30 नव चयनित खनि निरीक्षकों को आज मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया।