फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: CM Sai decision on damage to crops due to unseasonal rain and hailstorm

CG News: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान पर सीएम साय का फैसला; कहा- नुकसान का कर रहे आकलन

Thu, 21 Mar 2024 12:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 21 Mar 2024 12:49 PM IST
सार

बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान होने पर राज्य सरकार ने एक्शन लिया है। सरकार की ओर से नुकसान हुए फसलों का आकलन किया जाएगा। इसके बाद किसानों को उचित मुआवजा देंगे। 

विज्ञापन
CG News: CM Sai decision on damage to crops due to unseasonal rain and hailstorm
बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मायूसी बढ़ा दी। किसानों के फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं किसानों के लिए राहत की खबर भी है। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान होने पर राज्य सरकार ने एक्शन लिया है। सरकार की ओर से नुकसान हुए फसलों का आकलन किया जाएगा। इसके बाद किसानों को उचित मुआवजा देंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश के किसानों की ओर से लगाए तरबूज, मक्का, लौकी, गेहूं सहित कई फसलों को भारी नुकसान हुआ। किसानों के दो एकड़-तीन एकड़ से भी ज्यादा अलग-अलग फसलें लगी हुई है, जो कि बारिश और ओलावृष्टि की वजह से नुकसान हो गया है। इससे किसान नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग प्रशासन से की थी।
विज्ञापन


किसानों के फसलों का नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार ने किसानों को मुआवजा देने की बात कही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है कि बेमौसम बारिश और ओले गिरने से फसलों को हानि हुई है। पर इससे किसान भाइयों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि हमारी सरकार किसानों के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed