फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: cm bhupesh baghel taunt on pm narendra modi for gas cylinder

CG News: सीएम भूपेश का तंज- पीएम पूरे देश का होता है, सभी राज्यों को दें 450 रुपये में गैस सिलेंडर

Fri, 24 Nov 2023 05:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 24 Nov 2023 05:50 PM IST
सार

CG News: उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पीएम तो पूरे देश का होता है, फिर वह राज्यों की जनता के साथ भेदभाव कैसे कर सकता है? उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी की गलत नीतियों के कारण देशवासी महंगाई से त्रस्त हैं।

विज्ञापन
CG News: cm bhupesh baghel taunt on pm narendra modi for gas cylinder
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के मख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गैस सिलेंडर के दाम पर पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पीएम तो पूरे देश का होता है, फिर वह राज्यों की जनता के साथ भेदभाव कैसे कर सकता है? उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी की गलत नीतियों के कारण देशवासी महंगाई से त्रस्त हैं। यह तो उन्होंने स्वयं ही स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि अगर “मोदी की गारंटी” है तो पूरे देश में ₹450 में सिलेंडर दे दीजिए, जनता को केंद्र सरकार के प्रकोप से कुछ तो राहत मिलेगी ही। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सांसद दीपक बैज ने मोदी की गारंटी पर निशाना साधते हुए कहा था कि प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी और भाजपा के घोषणा पत्र से किनारा कर लिया, भरोसा नहीं किया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा के अधिकांश बड़े नेता चुनाव हार रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशियों को भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का ही समर्थन नहीं मिला। बैज ने कहा कि भाजपा जो आयातित नेताओं के दम पर प्रदेश में चुनाव लड़ रही थी। मतदान खत्म होने के बाद आयातित नेता झोला उठाकर चले गए। भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। प्रदेश के भाजपा के नेता पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed