फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: BJP resolution letter, CM Sai said - This is a trailer, said manifesto is as sacred as Constitution

CG News: भाजपा के संकल्प पत्र पर CM साय ने कहा- यह तो ट्रेलर है, घोषणा पत्र को बताया संविधान की तरह पवित्र

Sun, 14 Apr 2024 03:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 14 Apr 2024 03:49 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया गया। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
CG News: BJP resolution letter, CM Sai said - This is a trailer, said manifesto is as sacred as Constitution
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र आज रविवार को जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया गया। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोदी की गारंटी 2024 और संकल्प पत्र जारी किया है। मेरा सौभाग्य है कि इस संकल्प पत्र समिति का सदस्य रहा। 

विज्ञापन


सीएम साय ने कहा कि यह संकल्प पत्र पूरा वास्तव में भारतीय लोकतंत्र के प्रति भरोसे का, विश्वास बहाली का और भारत का भविष्य का एक-एक सुनहरा रोड मैप है। हमारा यह घोषणा पत्र संविधान की तरह पवित्र होता है।  साल 2014 और साल 2019 में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया था। दोनों संकल्प पत्र पर जो वादा किया गया था, उसे मोदी ने पूरा किया।
विज्ञापन


सीएम साय ने कहा कि संकल्प पत्र के आधार में जो आपको बताया या तो ट्रेलर है। आगे इस देश का बहुत विकास होना है। गरीबी मुक्त भारत, विकसित भारत बनाना  है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जब लोकसभा का रिजल्ट आएगा तब नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में दिखेंगे। तभी से गरीबी मुक्त भारत और विकसित भारत का यात्रा शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साल 2024 का भी संकल्प पत्र 24 बिंदुओं पर आधारित है। 76 पेज में यह घोषणा पत्र है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के बाद का आधुनिक भारत का भविष्य का निर्माण करने वाला यह घोषणा पत्र है। इसमें 10 बिंदु सामाजिक हैं और 14 बिंदु आर्थिक स्तंभ के हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में बीते 10 सालों में भारत के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 

सीएम साय ने बताया कि 70 साल से अधिक के जितने भी लोग हैं, वह चाहे किसी भी वर्ग से हो, उनका आय जैसा भी हो, सभी को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का फ्री इलाज होगा। उन्होंने बताया की मुद्रा लोन का सीमा बढ़ाया गया है इससे लोगों को और लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी कहते हैं कि जिसे किसी ने नहीं पूछा उसे मोदी पूछते हैं। सबका साथ सबका विकास ही संकल्प पत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। इससे सभी को फायदा होगा। 


सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि साल 2004 में हमारा देश आर्थिक रूप से 11वें स्थान पर था। साल 2014 में जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो 10 साल में उन्होंने 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर आर्थिक ताकत के रूप में इस देश को खड़ा किया है। अगले 5 साल में तीसरी ताकत के रूप में इस देश को खड़ा करने का संकल्प पत्र में प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यूरोप-अमेरिका हमारे देश को टक्कर दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed