{"_id":"667aaf336f05a6b65c070560","slug":"cg-news-bjp-celebrated-black-day-of-emergency-in-district-headquarters-across-state-sao-attacked-congress-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों ने बीजेपी ने मनाया 'आपातकाल का काला दिवस' साव ने कांग्रेस पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों ने बीजेपी ने मनाया 'आपातकाल का काला दिवस' साव ने कांग्रेस पर बोला हमला
Tue, 25 Jun 2024 05:27 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:27 PM IST
सार
देश में 25 जून 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से आपातकाल लगाया गया था। इस पर छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार ने 25 जून को यानी आज आपातकाल का काला दिवस मनाया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री अरुण साव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में 25 जून 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से आपातकाल लगाया गया था। इस पर छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार ने 25 जून को यानी आज आपातकाल का काला दिवस मनाया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। आपातकाल से बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान का मजाक बनाया है।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही और सत्तालोलुपता का प्रदर्शन करते हुए 25 जून 1975 को देश पर आपातकाल थोपकर न केवल लोकतंत्र की हत्या की, बल्कि भारतीय संविधान का खुलेआम मखौल भी उड़ाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारतीय लोकतंत्र के उसी काले अध्याय से रू-ब-रू कराते हुए 'आपातकाल का काला दिवस' मनाकर संविधान और लोकतंत्र के नाम पर देश में पाखंडपूर्ण राजनीति कर रही कांग्रेस के इस कलंकित राजनीतिक चरित्र से परिचित कराने का बीड़ा उठाया है।
डिप्टी सीएम साव ने कहा कि सन 1975 में देश पर आपातकाल थोपकर तत्कालीन इंदिरा सरकार ने जिस प्रकार से लाखों निरपराध लोगों को जेल में डाला, न्यायपालिका और मीडिया के अधिकारों को नियंत्रित करने का काम किया, अपने विरोधियों को जेल में डालकर उन्हें प्रताड़ित करने का काम किया, आज 50 साल बाद यह देश उस काला दिवस को न तो भूल पाया है और न कभी भूल पाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने का काम करती रही है। आज भी कांग्रेस अपने इसी राजनीतिक चरित्र के साथ राजनीति कर रही है। कांग्रेस को न तो देश के संविधान पर भरोसा है और न ही देश की संवैधानिक संस्थाओं पर। सत्ता हासिल करने और उस पर काबिज रहने के लिए, अपने राजनीतिक सत्ता-स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने हमेशा संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर उसे तोड़ने का काम किया है।
डिप्टी सीएम साव ने कहा कि यह कांग्रेस का इतिहास रहा है कि 90 से अधिक बार राज्य सरकारों को बर्खास्त करने का काम भी कांग्रेस ने किया है। संविधान और संवैधानिक प्रावधानों का दुरुपयोग करके दोबारा कोई ऐसी हिम्मत न कर सके, इसके लिए भाजपा ने जन-जन को जागरूक कर देश को एक बार फिर आपातकाल के अन्याय, अत्याचार और ज्यादतियों के बारे में बताने के लिए 25 जून को पूरे जिला मुख्यालय में आपातकाल का काला दिवस मनाया।