{"_id":"66adebd779ebed121304aa12","slug":"cg-news-amitesh-shukla-paid-tribute-to-pandit-ravi-shankar-and-vidyacharan-shukla-on-their-birth-anniversary-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: पंडित रविशंकर और विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर राज्य के प्रथम ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल ने किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: पंडित रविशंकर और विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर राज्य के प्रथम ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल ने किया नमन
Sat, 03 Aug 2024 02:05 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:05 PM IST
सार
पंडित रविशंकर शुक्ल और विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर रायपुर के पुराना कांग्रेस भवन में पंडित रविशंकर शुक्ल की मूर्ति अनावरण किया गया। उनके जयंती के पर अमितेश शुक्ल ने नमन किया।
विज्ञापन
पुराना कांग्रेस भवन में पंडित रविशंकर शुक्ल की मूर्ति अनावरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंडित रविशंकर शुक्ल और विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर रायपुर के पुराना कांग्रेस भवन में पंडित रविशंकर शुक्ल की मूर्ति अनावरण किया गया। इसके साथ ही रायपुर के संघर्ष परिसर के केंद्रीय कार्यालय शुक्ल भवन बूढ़ापारा और नगर निगम के सामने विद्याचरण शुक्ल उद्यान में पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया था। अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित रविशंकर शुक्ल और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विद्याचरण शुक्ल की जयंती के पर अमितेश शुक्ल ने नमन किया।
छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल ने छत्तीसगढ़ संघर्ष परिसर के केंद्रीय कार्यालय शुक्ल भवन बूढ़ापारा व नगर निगम के सामने विद्याचरण शुक्ल उद्यान तथा कलेक्टर परिसर में पंडित रविशंकर शुक्ल की मूर्ति और विद्याचरण शुक्ल उद्यान में विद्याचरण शुक्ल की मूर्ति पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया। इस दौरान अमितेश शुक्ल ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ मिलकर शुक्ल भवन बूढ़ापारा में अनेक लड़ाईया लड़ी यही से ही मध्य भारत की स्वतंत्रता आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाती थी।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के इतिहास में शायद ही ऐसा कोई नेता होगा, जो पंडित रविशंकर शुक्ल को नहीं जानता होगा। आजादी के लड़ाई में कांग्रेस और खासकर रायपुर की बहुत ही ऐतिहासिक भूमिका रही है। जब आजादी की लड़ाई लड़ी गई, तब उन्हें एवं परिवार के लोगों को अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ भीषण यातनाये भोगनी पड़ी।