{"_id":"686278d6aa608c77cd04da4d","slug":"cg-news-amitabh-jain-will-continue-as-chief-secretary-in-chhattisgarh-gets-three-months-extension-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ जैन: रिटायरमेंट की जगह मिला एक्सटेंशन; इस तरह की विस्तार सेवा लेने वाले छत्तीसगढ़ के पहले मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमिताभ जैन: रिटायरमेंट की जगह मिला एक्सटेंशन; इस तरह की विस्तार सेवा लेने वाले छत्तीसगढ़ के पहले मुख्य सचिव
Mon, 30 Jun 2025 05:15 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 30 Jun 2025 05:15 PM IST
सार
Chhattisgarh CS Amitabh Jain: छत्तीसगढ़ के नये मुख्य सचिव के अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। अमिताभ जैन ही चीफ सेक्रेटरी बने रहेंगे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh CS Amitabh Jain: छत्तीसगढ़ के नये मुख्य सचिव के अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। अमिताभ जैन ही चीफ सेक्रेटरी बने रहेंगे। दरअसल, केंद्र सरकार ने तीन महीने के लिये जैन का सेवा विस्तार बढ़ा दी है। मोदी सरकार ने अंतिम समय में जैन की सर्विस को एक्सटेंशन देने की मंजूरी दे दी। जैन आज सोमवार को रिटायर होने वाले थे। उनके रिटायरमेंट पर विदाई देने की भी चर्चा चल रही थी।
ऐसे में नये मुख्य सचिव के लिए मनोज पिंगुआ और सुब्रत साहू का नाम तेजी से आगे चल रहा था। माना जा रहा था कि साय कैबिनेट की बैठक में अमिताभ जैन की विदाई होगी और नए मुख्य सचिव का ऐलान किया जायेगा, लेकिन मेन वक्त पर केंद्र से एक्सटेंशन को मंजूरी मिलने की खबर आ गई। राज्य सरकार ने इस बात का एलान आज कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया में चर्चा में किया। जैन के रिटायरमेंट के अंतिम दिन साय सरकार ने ये फैसला लिया कि उन्हें फिलहाल मुख्य सचिव के पद पर बनाए रखा जाए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट में हुए इस फैसले की जानकारी दी। बताया जाता है कि राज्यपाल ने अमिताभ जैन की सेवा को लेकर बधाई दी और शुभकामनाएं दी है।
एक्सटेंशन पाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले चीफ सेक्रेटरी
प्रदेश में इस तरह का यह पहला अवसर है जब किसी मुख्य सचिव को एक्सटेंशन दिया गया है। क्योंकि छत्तीसगढ़ गठन के बाद यह पहला मौका है जब किसी मुख्य सचिव को सेवा विस्तार दिया गया है। ऐसे में जैन प्रदेश के पहले चीफ सेक्रेटरी बन गए हैं, जिन्हें केंद्र सरकार ने एक्सटेंशन दी है।
विज्ञापन
अमिताभ जैन का प्रशासनिक सफर-
21 जून 1965 को दुर्ग जिले में जन्मे अमिताभ जैन 30 नवंबर 2020 को छत्तीसगढ़ के 12वें मुख्य सचिव बनाये गये। बालोद जिले के दल्ली राजहरा से स्कूली शिक्षा ली। अविभाजित मध्य प्रदेश में हायर सेकेंडरी 11वीं बोर्ड में टॉप किया। भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। इसके अलावा दिल्ली आईआईटी से एमटेक की पढ़ाई की है। वो 1989 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। अविभाजित मध्य प्रदेश के जबलपुर में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में पहली सेवा दी। फिर नीमच, बैकुंठपुर और ग्वालियर, राजगढ़, छतरपुर, होशंगाबाद में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दी। रायपुर और बिलासपुर में कलेक्टर रहे। छत्तीसगढ़ में सचिव, प्रमुख सचिव और अपर सचिव के रूप में सेवायें दी। चार साल तक राज्य के वित्त सचिव रहने के बाद कई अहम विभागों की जिम्मेदारी निभाई। राजभवन, जनसम्पर्क, आबकारी, वाणिज्यिक कर (जीएसटी), वन विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग, लोक निर्माण की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
छत्तीसगढ़ के अब तक के मुख्य सचिव-

- 30 अक्टूबर 2000 से 31 जनवरी 2003 - अरुण कुमार
- 31 जनवरी 2003 से 30 जून 2004 - एसके मिश्रा
- 1 जुलाई 2004 से 7 नवंबर 2005 - एके विजय वर्गीय
- 7 नवंबर 2005 से 31 जनवरी 2007 - आरपी बागी
- 31 जनवरी 2007 से 31 जुलाई 2008 - शिवराज सिंह
- 31 जुलाई 2008 से 7 फरवरी 2012 - पी.जॉय उमेन
- 7 फरवरी 2012 से 28 फरवरी 2014 - सुनील कुमार
- 28 फरवरी 2014 से 11 जनवरी 2018 - विवेक ढांड
- 11 जनवरी 2018 से 2 जनवरी 2019 - अजय सिंह
- 2 जनवरी 2019 से 31 अक्टूबर 2019 - सुनील कुजूर
- 31 अक्टूबर 2019 से 30 नवंबर 2020 तक - आरपी मंडल
- 1 दिसंबर 2020 से अमिताभ जैन का सफर जारी है