फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: all Chhattisgarh temples will be polythene-free

CG News: छत्तीसगढ़ के सभी मंदिर होंगे पॉलीथिनमुक्त; रायपुर के 125 मंदिरों के पुजारी-महंतों ने लिया संकल्प

Sat, 25 Oct 2025 10:03 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 25 Oct 2025 10:03 PM IST
सार

CG News: छत्तीसगढ़ के सभी मंदिर पॉलीथिनमुक्त होंगे। इस दिशा में कार्य भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
CG News: all Chhattisgarh temples will be polythene-free
दूधाधारी मठ के महंत राम सुंदर दास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के सभी मंदिर पॉलीथिनमुक्त होंगे। इस दिशा में कार्य भी शुरू हो गया है। हर श्रद्धालु को संकल्प लेना चाहिए कि वह मंदिर में पूजा सामग्री बिना पॉलीथिन के ही लाए। ये फैसला ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ की ओर से शनिवार को दूधाधारी सत्संग भवन मठपारा रायपुर में हुई बैठक में लिया गया। कार्यक्रम के अंत में मंदिरों के महंत, पुजारी और सदस्यों ने पॉलीथिनमुक्ति का संकल्प लिया।

विज्ञापन




इस दौरान दूधाधारी मठ के महंत राम सुंदर दास ने कहा कि मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं बल्कि समाज को दिशा देने का केंद्र भी हैं। जब मंदिर पॉलीथिनमुक्त होंगे तो समाज भी प्रेरित होगा। यह केवल सफाई का नहीं, बल्कि ‘संस्कार और संस्कृति की शुद्धता’ का भी अभियान है। ग्रीन आर्मी का यह प्रयास वास्तव में धर्म और पर्यावरण दोनों की रक्षा का संगम है। 
विज्ञापन







ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अमिताभ दुबे ने कहा कि हम पिछले आठ वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता की दिशा में कार्यरत हैं। आज धार्मिक समुदाय के साथ यह ऐतिहासिक पहल छत्तीसगढ़ के मंदिरों को पॉलीथिन मुक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। जब धर्म और पर्यावरण एक साथ खड़े होते हैं, तो परिवर्तन निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संगठन के रायपुर जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा ने कहा कि आज का यह आयोजन हमारे मिशन को और मजबूत करेगा। मंदिरों से शुरू हुआ यह अभियान अब हर मोहल्ले और हर घर तक पहुँचेगा। हम सभी मंदिर समितियों के सहयोग से रायपुर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।




कार्यक्रम में व्हाइट विंग की अध्यक्ष निधि अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी इस अभियान में सबसे महत्वपूर्ण होगी। घरों से ही पॉलीथिन का प्रयोग बंद होगा, तभी मंदिर और समाज दोनों स्वच्छ बन सकेंगे। व्हाइट विंग की सभी सदस्याएं इस मिशन को घर-घर तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। यह अभियान 16 चरणों में निरंतर रूप से व्हाइट विंग के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। आगामी चरणों में व्यापारियों, सार्वजनिक भवनों, स्कूल-कॉलेजों, विभिन्न समाजों की समितियों, जनप्रतिनिधियों और शासकीय अधिकारियों की बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।


प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने कहा कि यह प्रयास जन-जागरण को नई ऊँचाई देगा। इस कार्यक्रम में 125 मंदिरों और मठों के पुजारी, महंत एवं धार्मिक प्रतिनिधि शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed