{"_id":"682afbf62148b4db4f043861","slug":"cg-news-actor-manoj-joshi-participated-in-rang-sanskar-mahotsav-ceremony-at-raipur-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब एक रंगमंच पर मिले दो बड़े सितारे: 'रंग संस्कार महोत्सव' के समापन पर एक्टर मनोज जोशी ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब एक रंगमंच पर मिले दो बड़े सितारे: 'रंग संस्कार महोत्सव' के समापन पर एक्टर मनोज जोशी ने की शिरकत
Mon, 19 May 2025 03:08 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 19 May 2025 03:08 PM IST
सार
Rang Sanskar Mahotsav ceremony Raipur: राजधानी रायपुर के रंग मंदिर में तीन दिवसीय 'रंग संस्कार महोत्सव' के समापन पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज जोशी ने शिरकत की।
विज्ञापन
'रंग संस्कार महोत्सव' में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज जोशी और छालीवुड सुपरस्टार अनुज शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Rang Sanskar Mahotsav ceremony Raipur: राजधानी रायपुर के रंग मंदिर में तीन दिवसीय 'रंग संस्कार महोत्सव' के समापन पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज जोशी ने शिरकत की। इस महोत्सव पर छालीवुड सुपरस्टार और विधायक अनुज शर्मा भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से आयोजित इस महोत्सव में चित्रकला, नाटक और कवि सम्मेलन जैसे अनेक विधाओं में पारंगत प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। अपने कला का शानदार प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीता।
विज्ञापन
इस अवसर पर हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता मनोज जोशी और सुपरस्टार अनुज शर्मा ने प्रतिभागियों को सम्मानित कर बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष एवं संस्कार भारती महानगर रायपुर के अध्यक्ष शशांक शर्मा जी, संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के प्रांतीय संरक्षक योगेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन