फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG-MP highway jammed for 10 hours due to collision of two trucks at Chilfi Valley in Kabirdham

CG-MP हाईवे 10 घंटे रहा जाम: कबीरधाम के चिल्फी घाटी में दो ट्रक भिड़े, रायपुर की बसें रात भर फंसी रहीं

Sun, 23 Apr 2023 03:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Apr 2023 03:17 PM IST
सार

इस हाईवे से ही रायपुर से जबलपुर की करीब पांच से अधिक यात्री बसें चलती हैं। ज्यादातर यात्री बस रात में चलती है। ऐसे में रायपुर से जाने वाली व जबलपुर से रायपुर से आने वाली सभी रात्रिकालीन बस कवर्धा व चिल्फी में रूकी हुई थीं। 

विज्ञापन
CG-MP highway jammed for 10 hours due to collision of two trucks at Chilfi Valley in Kabirdham
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में शनिवार शाम को दो ट्रकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों ही ट्रक वहां फंस गए। इसके चलते करीब 10 घंटे तक छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश हाईवे जाम रहा। इस दौरान रायपुर से निकली बसें रातभर रास्ते में ही फंसी रहीं। चिल्फी घाटी में हुए इस हादसे के कारण जेसीबी को आने में काफी दिक्कत हुई। रात करीब 3 बजे ट्रकों को वहां से हटाया जा सका, इसके बाद हाईवे खुला। वहीं हादसे में घायल दोनों का उपचार बोड़ला के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, यह हाईवे छत्तीसगढ़ को मध्यप्रदेश से जोड़ता है। शाम करीब 5 बजे यहां पर हादसा हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों ट्रक घाट पर ही फंसे थे। घाट सकरा होने के कारण मौके पर जेसीबी मशीन को लाने के दिक्कत हुई। रात के समय दोनों ट्रक को किनारे किया गया, जिसके बाद हाईवे खुल सका है। एक ट्रक के चालक लाल राम गुर्जर की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन




रात्रिकालीन चलने वाले यात्री बस फंसी रही
इस हाईवे से ही रायपुर से जबलपुर की करीब पांच से अधिक यात्री बसें चलती हैं। ज्यादातर यात्री बस रात में चलती है। ऐसे में रायपुर से जाने वाली व जबलपुर से रायपुर से आने वाली सभी रात्रिकालीन बस कवर्धा व चिल्फी में रूकी हुई थीं। इन बसों को रविवार सुबह करीब चार बजे रवाना किया गया। इसी प्रकार कई छोटे-छोटे वाहन भी रुके रहे। हालांकि पुलिस ने चिल्फीघाटी के नीचे ग्राम बंजारी व चिल्फी के पास वाहनों को रोक लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed