फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Minister Jaiswal inspected health centers to review facilities, gave instructions to officials

CG: मंत्री जायसवाल ने सुविधाओं का जायजा लेने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Thu, 24 Apr 2025 04:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 24 Apr 2025 04:53 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा जिला के एकदिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने और आमजनों को मिलने वाली सुविधाओं को देखने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
CG Minister Jaiswal inspected health centers to review facilities, gave instructions to officials
मंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा जिला के एकदिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने और आमजनों को मिलने वाली सुविधाओं को देखने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सर्वप्रथम शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चिकित्सकीय सेवाओं जैसे किमोथेरपी केन्द्र, सिकल सेल केन्द्र, प्रसव केंद्र, टीकाकरण केन्द्र, मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की उपलब्धता, उपकरणों के उपलब्धता एवं दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली।
विज्ञापन


वहीं केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शीला नेताम ने बताया कि यहां प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज ओपीडी के लिए आते हैं। केंद्र में 30 बेड की सुविधा है, 2 चिकित्सा अधिकारी सहित 10 नर्सिंग स्टाफ यहां सेवा दे रहे हैं।  इसके साथ ही यहां स्पर्श क्लिनिक, सिकलिन क्लीनिक, कीमोथेरेपी, हेल्थ प्रोग्राम आदि की सुविधा मरीजों को दी जा रही है। इस दौरान मंत्री जायसवाल ने उपस्थित मरीजों से बात कर सुविधाओं के सम्बन्ध में  फीडबैक लिया। इस दौरान सुविधाओं से संतुष्ट होकर उन्होंने केंद्र की सेवाओं को सराहा।
विज्ञापन


कीमोथेरेपी दीर्घायु वार्ड के निरीक्षण के दौरान मंत्री जायसवाल को कैंसर कीमोथेरेपी इंचार्ज डॉ हिमांशु गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में यहां 50 से अधिक मरीजों को नियमित कीमोथेरेपी दी जा रही है। जिन्हें कार्ड जारी किया गया है। इसके साथ ही रेगुलर जांच एवं कैंसर मरीजों को अन्य चिकित्सकीय सुविधा दी जा रही है। दवाइयों की भी पर्याप्त उपलब्धता है। कीमोथेरेपी के लिए सरगुजा सम्भाग के दूसरे जिलों के साथ ही झारखण्ड, बिहार जैसे राज्य के मरीज भी यहां पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर परसा में चिकित्सकीय सुविधाओं का आकलन किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का जायजा लिया तथा रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मरीजों को इलाज के लिए दूसरे केंद्रों में ना जाने पड़े, संस्थागत प्रसव पर फोकस करें, ग्रामीणों को इस हेतु जागरूक करें। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में टीबी, सिकलसेल आदि की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र में शेड एवं शौचालय की मांग पर जायसवाल ने अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ व्यवस्था किए जाने निर्देशित किया। उन्होंने यहां स्वयं ब्लड प्रेशर की जांच करवाया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री जायसवाल ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भफौली का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता की जांच किया तथा कहा कि मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हो। विभिन्न वार्डों का अवलोकन कर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेडिकल स्टाफ उपस्थिति पंजी की जांच कर उन्होंने कहा कि सभी समय पर उपस्थित रहें, ताकि आमजनों को बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके।


मंत्री जायसवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा पहुंचे। उन्होंने यहां दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी, चिकित्सकीय कक्ष, ड्रेसिंग कक्ष का अवलोकन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जायसवाल ने प्रसूताओं से मिलकर उनसे बात की तथा इलाज, भोजन की गुणवत्ता, दवाइयों की उपलब्धता सहित अन्य सुविधाओं पर जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने अधिकरियों को निर्देशित किया। वहीं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की निर्माणाधीन भवन का अवलोकन कर तथा ठेकेदार को जल्द से जल्द निर्माण समय सीमा में पूर्ण करवाए जाने निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed