{"_id":"65ba1d059ec211906705e738","slug":"cg-minister-brijmohan-attended-function-jn-pandey-school-announced-rs-5-crore-for-renovation-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जेएन पांडेय स्कूल के समारोह में शामिल हुए मंत्री बृजमोहन, नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जेएन पांडेय स्कूल के समारोह में शामिल हुए मंत्री बृजमोहन, नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की
Wed, 31 Jan 2024 03:42 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:42 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल प्रो. जेएन पांडेय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक स्कूल के भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की
विज्ञापन
जेएन पांडेय स्कूल के समारोह में शामिल हुए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल प्रो. जेएन पांडेय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक स्कूल के भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रतियोगिता काफी कठिन हो गई है। ऐसे में बच्चों को पहले से ही अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसी के अनुसार कड़ी मेहनत करनी चाहिए। पढ़ाई के अलावा खेल-कूद और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों भी जरूरी है।
विज्ञापन
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान दौर आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। ऐसे में बच्चों में इन्नोवेटिव और क्रिएटिव सोच पैदा करने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। समय की जरूरत के अनुसार शिक्षकों को हर समय अपडेट रहना चाहिए। स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्कूली जीवन याद करते हुए कहा कि इस स्कूल के भूतपूर्व छात्रों में चार मुख्यमंत्री के साथ ही हजारों आईएएस, आईपीएस, न्यायधीश रह चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने छात्र जीवन की याद ताजा की। उन्होंने बताया कि जब वे इस स्कूल के विद्यार्थी थे तब वे बड़े शरारती थे और शिक्षकों को उपनाम देते थे। जब एक शिक्षक ने एक बच्चे को ठीक से पढ़ाई नहीं करने पर फेल कर दिया था, तब उन्होंने छात्रों के साथ मिलकर आंदोलन किया और यही से उनका राजनीतिक सफर की शुरूआत हुई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आईजी, सीआईडी डॉ संजीव शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक तपेश कुमार झा, प्राचार्य मोहनराव सावंत, विद्यार्थी, परिजन, शिक्षक और प्रबुद्धजन शामिल हुए।
विज्ञापन