{"_id":"66068756b8e41bfdb80b9842","slug":"cg-lok-sabha-election-2024-rpi-supports-chhattisgarh-bjp-said-will-not-field-candidates-we-are-with-nda-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG LokSabha Election: आरपीआई ने छत्तीसगढ़ बीजेपी को दिया समर्थन; कहा- नहीं खड़ा करेंगे प्रत्याशी, हम NDA के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG LokSabha Election: आरपीआई ने छत्तीसगढ़ बीजेपी को दिया समर्थन; कहा- नहीं खड़ा करेंगे प्रत्याशी, हम NDA के साथ
Fri, 29 Mar 2024 02:48 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:48 PM IST
सार
CG LokSabha Election 2024; RPI supports Chhattisgarh BJP: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया यानी आरपीआई ने लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ बीजेपी को पूर्ण समर्थन देने का एलान किया है।
विज्ञापन
आरपीआई प्रदेश प्रभारी ने की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव से मुलाकात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG LokSabha Election 2024; RPI supports Chhattisgarh BJP: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया यानी आरपीआई ने लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ बीजेपी को पूर्ण समर्थन देने का एलान किया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद रामदास आठवले ने बीजेपी को खत लिखकर भाजपा प्रत्याशियों को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। आरपीआई प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीआई राष्ट्रीय अध्यक्ष आठवले का पत्र लेकर प्रदेश के प्रभारी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव से भेंट उन्हें ये पत्र सौंपा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को लिखे पत्र में राज्यसभा सांसद रामदास आठवले ने कहा है कि बीजेपी ने डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की विचारधारा को अपनाया है। ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया एनडीए में मित्रवत पार्टी के रूप में साथ में रहेगी।
विज्ञापन
आठवले ने खत में लिखा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास इस घोषणा को सभी जाति और धर्म के लोग स्वीकार कर रहे हैं। कांग्रेस के 70 सालों के शासनकाल की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल स्वर्णकाल माना जा रहा है। इसलिए भाजपा को केंद्र में सरकार स्थापना करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) छत्तीसगढ़ राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी।
बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने पिछले विधानसभा चुनाव 2023 में भी छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया था।