{"_id":"667293b1e26c39c31900b390","slug":"cg-liquor-scam-up-stf-arrested-anwar-dhebar-in-fake-hologram-case-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG liquor Scam: यूपी एसटीएफ ने अनवर ढेबर को नकली होलोग्राम केस में किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG liquor Scam: यूपी एसटीएफ ने अनवर ढेबर को नकली होलोग्राम केस में किया गिरफ्तार
Wed, 19 Jun 2024 01:46 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:46 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुए अनवर ढेबर को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। 18 जून की देर रात नकली होलोग्राम केस में ढेबर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
यूपी एसटीएफ ने अनवर ढेबर को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुए अनवर ढेबर को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। 18 जून की देर रात नकली होलोग्राम केस में ढेबर गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान ढेबर के समर्थकों ने जोरदार हंगामा किया, मौके पर पुलिसबल ने भीड़ पर काबू पाया। यूपी एसटीएफ आज अनवर ढेबर को रायपुर कोर्ट में पेश किया है। बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ ट्रांजिट रिमांड लेकर ढेबर को यूपी के मेरठ कोर्ट में पेश करेगी।
शराब घोटाले मामले में अनवर ढेबर को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। ढेबर मंगलवार देर शाम ही वे जेल से रिहा हुए। इस दौरान मौके पर यूपी एसटीएफ ने होलोग्राम केस में ढेबर को पकड़ लिया। इस दौरान उसके समर्थकों ने जोरदार हंगामा किया। साथ ही पुलिसबल के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। जैसे तैसे पुलिसबल ने भीड़ को शांत किया इसके बाद ढेबर को सिविल लाइन थाने ले जाया गया।