फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: KTU VC Mahadev Kavre said- Youth created a new chapter through inclusive development and participation

CG: पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति महादेव ने कहा- युवाओं ने समावेशी विकास और सहभागिता से गढ़ी नई इबारत

Fri, 25 Jul 2025 08:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 08:04 PM IST
सार

KTUJM News: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर में समावेशी विकास एवं युवाओं की भागीदारी विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
CG: KTU VC Mahadev Kavre said- Youth created a new chapter through inclusive development and participation
विश्वविद्यालय में समावेशी विकास एवं युवाओं की भागीदारी विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

KTUJM News: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर में समावेशी विकास एवं युवाओं की भागीदारी विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। सहभागी विकास एवं सुशासन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध गैर सरकारी संगठन समर्थन रायपुर का शैक्षणिक कार्यशाला में तकनीकी सहयोग रहा।
विज्ञापन


रायपुर के संभागायुक्त एवं कुलपति महादेव कावरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास पथ में युवाओं को मुख्यधारा में लाने में  संचार क्रांति ने निर्णायक भूमिका निभाई है। दूरस्थ क्षेत्रों में समाचार पत्रों के व्यापक प्रसार से युवाओं में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ी है। आज सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के संदेश जन-जन तक पहुंच रहे हैं। मैं स्वयं बीजापुर के एक छोटे से गांव में पला, बढ़ा और पढ़ाई की। राज्य गठन के बाद प्रदेश में सभी क्षेत्रों में समावेशी विकास की गति बढ़ी। इसका परिणाम है कि बस्तर के युवाओं में शिक्षा और समावेशी विकास में भागीदारी से मुख्यधारा में शांति का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है।
विज्ञापन






विजन 2047 पर डाला प्रकाश
कुलपति महादेव कावरे ने उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों से कहा कि बस्तर हो या जशपुर-सरगुजा के दूरस्थ कई गांव जहां इंटरनेट की रफ्तार थोड़ी धीमी थी, वहां रेडियो एवं समुदायिक रेडियो ने विकास के संचार को गति और दिशा दी। इस कड़ी में यह उल्लेखनीय पहलू है कि मन की बात के माध्यम से जन-मन का स्वाभाविक जुड़ाव हमारे दूरदृष्ट्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में विजन 2047 की मूल अवधारणा में युवाओं-विशेषकर लड़कियों, आदिवासियों और ग्रामीण आबादी की क्षमता को राज्य के विकास और शासन में प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में उपयोग करने का अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन की विविध जन कल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से वे समाज की प्रगति में निर्णायक भूमिका अदा कर रही है। राज्यपाल रमेन डेका के निर्देश में नीतियां एवं विकास परियोजनाओं को द्रुतगति से क्रियान्वयन किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 1.4 लाख से अधिक ऋण स्वीकृत 
शिक्षा, आजीविका, शासन और समावेश पर केंद्रित कार्यशाला में समापन वक्तव्य डॉ. राजेश टंडन संस्थापक अध्यक्ष प्रिया एवं चेयरमैन, युनेस्को कम्युनिटी रिसर्च ने दिया। कार्यशाला में समर्थन की अध्यक्षा बनश्री बेनर्जी, कार्यकारी निदेशक डॉ. योगेश कुमार कार्यक्रम निदेशक देविदास किसन निमजे, समन्वयक मनीष झा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने प्रतिभागियों को जानकारी दी कि आजीविका के मोर्चे पर, डीडीयू-जीकेवाई और आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना जैसे कार्यक्रम सकारात्मक परिणाम दिखाते पीएम स्वनिधि योजना ने अनौपचारिक उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हुए 1.4 लाख से अधिक ऋण स्वीकृत किए। 





विविध पहलूओं पर हुई चर्चा
कार्यशाला विभिन्न हितधारकों विचार-विमर्श और सहयोगात्मक सोच के माध्यम से डिजिटल, लैंगिक और जनजातीय विभाजन को पाटने के लिए नवीन मॉडलों की पहचान, स्थानीय शासन, योजना और विकास में युवाओं की आवाज को एकीकृत माडल, छत्तीसगढ़ के लिए एक दूरदर्शी युवा मुख्यधारा रणनीति और युवाओं को लाभार्थी के रूप में लक्षित करने के बजाय उन्हें राज्य के विकसित होते परिदृश्य में परिवर्तनकर्ता और विकास रोल मॉडल के रूप में स्थापित करनें के विविध पहलूओं पर चर्चा हुई।

कार्यशाला में ये रहे मौजूद
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर एवं समाज शास्त्री अमिताभ कुंडू, केटीयू के कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा, मनोज कुमार, के भूपेश तिवारी, डॉ. सत्यजीत साहू, डॉ. सुनील शर्मा, आनंद शुक्ला ने संबंधोधित किया। विभागाध्यक्ष पंकज नयन पांडेय, शैलेन्द्र खंडेलवाल, डॉ. नृपेन्द्र शर्मा, डॉ. राजेन्द्र मोहंती सहित अतिथि शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला के नोडल अधिकारी एवं प्रभारी प्राध्यापक डॉ. आशुतोष मंडावी रहे।






कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्वयंसेवी संगठन प्रदान, साथी, एफईएस, सृजन केन्द्र, पथ, शिखर युवा मंच, वाटर एड, पथ प्रदर्शक, चिराग, सेवा भास्कर, सहयोगी, जन सहयोग, सजग, आरोहण, जन साहस के कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed