फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Health Minister Jaiswal conducted a surprise inspection of the district hospital, reviewed the facilities

CG: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,सुविधाओं का लिया जायजा,मरीजों का जाना हालचाल

Thu, 29 May 2025 04:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 29 May 2025 04:24 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सुशासन तिहार के तहत आज महासमुंद जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने महासमुंद पहुँचकर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
CG: Health Minister Jaiswal conducted a surprise inspection of the district hospital, reviewed the facilities
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सुशासन तिहार के तहत आज महासमुंद जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने महासमुंद पहुँचकर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने पंजीयन काउंटर का अवलोकन कर पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि आज कुल 391 लोगों का पंजीयन किया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत उपस्थित थीं।
विज्ञापन


उन्होंने डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण करते हुए वार्ड में किडनी पीड़ित मरीजों से बातचीत की। मंत्री जायसवाल ने मरीज कोमल रात्रे से इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही, अस्थमा पीड़ित राजकुमार एवं पथरी का इलाज करा रहे सीताराम से चर्चा कर उपचार की स्थिति जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडिकल वार्ड, मेडिसिन वार्ड तथा बाल्य एवं शिशु वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाल्य एवं शिशु वार्ड में एसी और टीवी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना चाहिए। जिला अस्पताल निरीक्षण के पश्चात स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा का भी निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।


महासमुंद मेडिकल कालेज स्वशासी समिति की बैठक संपन्न
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज गुरुवार को जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद की स्वशासी समिति साधारण सभी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत व जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से कई अहम निर्णय लिए गए। जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को मेडिकल टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। निजी अस्पतालों की स्थापना के लिए औद्योगिक नीति के तहत 35 से लेकर 55 प्रतिशत छूट दिया जा रहा हैं। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बैठक के दौरान कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि महासमुंद अंचल में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो रही है। यहां से अच्छे और सेवाभावी डॉक्टर निकले ताकि मरीजों का बेहतर उपचार हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि शासकीय अस्पतालों को निजी अस्पतालों के तर्ज पर अच्छी सी अच्छी और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिले। उन्होंने कहा यदि चिकित्सक पूर्ण मनोभाव और सेवा भाव से कार्य करें तो शासकीय चिकित्सालय भी लोगों के भरोसे पर खरा उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed