फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Finance Minister OP Choudhary presented Economic Survey

CG: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, जीएसडीपी में 11.57% बढ़ोतरी का अनुमान

Mon, 23 Feb 2026 03:27 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 03:27 PM IST
सार

CG Budget session 2026-27: छत्तीसगढ़ का बजट पेश करने के एक दिन पूर्व 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 रिपोर्ट पेश किया।

विज्ञापन
CG: Finance Minister OP Choudhary presented Economic Survey
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG Budget session 2026-27: छत्तीसगढ़ का बजट पेश करने के एक दिन पूर्व 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 रिपोर्ट पेश किया। इसमें  उन्होंने वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 11.57% बढ़ने का अनुमान जताया है। उन्होंने जीएसडीपी में 6.31 लाख करोड़ रुपए होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2024-25 में 10.50% वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें कृषि में 11.76%, उद्योग में 9.91% और सेवा क्षेत्र में 10.08% की बढ़ोतरी हुई। सरकारी योजनाओं का सकारात्मक असर बताते हुए राज्य में प्रति व्यक्ति आय 2025- 26 में 1,79,244 रुपए होने का अनुमान जताया है, जो 2024-25 के 10.07 प्रतिशत से ज्यादा है। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस बार के आर्थिक सर्वेक्षण में कृषि क्षेत्र में 12.53%, उद्योग क्षेत्र में 10.26%, सेवा क्षेत्र में 13.15% के साथ स्थिर भावों पर 8.11% वृद्धि का अनुमान जताया है।।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 हमारे राज्य की मजबूत और संतुलित अर्थव्यवस्था का प्रमाण है।

 

वर्ष 2025-26 में प्रदेश का GSDP प्रचलित भावों पर बढ़कर ₹6,31,291 करोड़ अनुमानित है, जिसकी वृद्धि दर 11.57% है - जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

 

कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में 12.53%, उद्योग में 10.26% और सेवा क्षेत्र में 13.15% वृद्धि का अनुमान यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ आज किसानों की समृद्धि और औद्योगिक मजबूती के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।समृद्ध किसान, मजबूत उद्योग और विस्तृत सेवा क्षेत्र - यही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।

 

 गर्व का विषय है कि आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में 12.53% वृद्धि अनुमानित है। कृषि क्षेत्र में मजबूत विकास दर दर्ज हुई है, जो किसानों की मेहनत और हमारी किसान-हितैषी नीतियों का परिणाम है।

 

समृद्ध किसान ही विकसित छत्तीसगढ़ की नींव है।  छत्तीसगढ़ आज देश की औद्योगिक ताकत के रूप में तेजी से उभर रहा है।

 

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार उद्योग क्षेत्र में 10.26% वृद्धि अनुमानित है और राज्य की अर्थव्यवस्था में उद्योग का योगदान लगभग 49% है — जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

 

निवेश, रोजगार और अधोसंरचना विकास के नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।

 

सेवा क्षेत्र छत्तीसगढ़ की नई अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बन रहा है।

 

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार सेवा क्षेत्र में 13.15% वृद्धि अनुमानित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और डिजिटल सेवाओं में विस्तार से नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

 

छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 दर्शाता है कि प्रदेशवासियों की आय लगातार बढ़ रही है।

 

वर्ष 2025-26 में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर लगभग ₹1.79 लाख अनुमानित है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 10.07 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। यह हमारी विकासोन्मुख नीतियों और बढ़ती आर्थिक गतिविधियों का परिणाम है।*

हमारा लक्ष्य है - प्रदेश के हर परिवार की आय बढ़े, जीवन स्तर बेहतर हो और समृद्धि हर घर तक पहुंचे।

 

हमारा संकल्प है - छत्तीसगढ़ के हर परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध बनाना।

 

हमारी सोच है - प्रदेश का विकास तभी सार्थक है, जब हर परिवार समृद्ध हो।

 

हमारा उद्देश्य स्पष्ट है - विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर परिवार खुशहाल बने।

 

*हमारा लक्ष्य है - बढ़ती आय, बेहतर अवसर और समृद्ध जीवन के साथ हर परिवार सशक्त छत्तीसगढ़ का हिस्सा बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed