फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Finance Minister OP Choudhary inspired the students, said- make continuous efforts to achieve the goal

CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छात्रों को किया प्रेरित, बोले- लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करें

Sun, 02 Mar 2025 01:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 02 Mar 2025 01:34 PM IST
सार

वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि उन्होंने बीएससी की पढ़ाई इसी कॉलेज से की है। अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत कर आईएएस परीक्षा की तैयारी की।

विज्ञापन
CG Finance Minister OP Choudhary inspired the students, said- make continuous efforts to achieve the goal
वित्त मंत्री ओपी चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भिलाई नगर स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
विज्ञापन


वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि उन्होंने बीएससी की पढ़ाई इसी कॉलेज से की है। अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत कर आईएएस परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, सीखने की इच्छा और अनुशासन को अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन


वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीवन के विभिन्न पहलुओं में समग्र विकास करना है। उन्होंने बिल गेट्स का उदाहरण देते हुए बताया कि डिग्री से अधिक महत्वपूर्ण ज्ञान, कौशल और नवाचार हैं। उन्होंने छात्रों से अपने भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने पीएचडी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed