{"_id":"655f4ba09c9d1569980e88a5","slug":"cg-election-leader-of-opposition-narayan-chandel-said-organization-will-decide-cm-face-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election: सीएम के चेहरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बड़ा बयान, कहा- संगठन तय करेगा सीएम फेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election: सीएम के चेहरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बड़ा बयान, कहा- संगठन तय करेगा सीएम फेस
Thu, 23 Nov 2023 06:26 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 23 Nov 2023 06:26 PM IST
सार
CG Election: वहीं दोनों राजनीतिक पार्टी एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का सीएम चेहरे को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है।
विज्ञापन
बीजेपी नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Election: छत्तीसगढ़ में खत्म होने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी राज्य में सरकार बनाने की दावा कर रही है। वहीं दोनों राजनीतिक पार्टी एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का सीएम चेहरे को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है।
विज्ञापन
सीएम चेहरे को लेकर नारायण चंदेल ने कहा कि बीजेपी में किसी भी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलेगी, वो मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि विधायक दल के साथ संगठन तय करेगा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अपने संवैधानिक अधिकार का जनता ने उपयोग किया है। जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता का आशीर्वाद बीजेपी को मिला है। उन्होंने कहा कि बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
झीरम कांड पर सीएम भूपेश बघेल के बयान पर चंदेल ने पलटवार करते हुए कहा सीएम पांच साल से कहते आए कि सबूत मेरे कुर्ते के जेब में है, अब सीएम शायद कुर्ता का जब सिलवा लिए हैं। इसलिए उनके पास रखे सबूत नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन