फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election: congress Action on statement of former MLA Brihaspati Singh, Congress issued show cause notice

पूर्व MLA बृहस्पति सिंह के बयान पर एक्शन: कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस किया जारी, बड़े नेताओं पर लगाए थे आरोप

Sat, 09 Dec 2023 03:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 09 Dec 2023 03:03 PM IST
सार

CG Election: कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और निवर्तमान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसपर पार्टी ने बृहस्पति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

विज्ञापन
CG Election: congress Action on statement of former MLA Brihaspati Singh, Congress issued show cause notice
कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और निवर्तमान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसपर पार्टी ने बृहस्पति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन




छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने परिणाम आने से पहले ही कई कांग्रेसी नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर चुका है। इसके साथ ही कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया है। इस बार कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने पूर्व विधयक को नोटिस जारी किया है। दिग्गज नेताओं के ऊपर इस तरह के बयान पर पार्टी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन


ये था कांग्रेस के पूर्व विधायक का आरोप 
बृहस्पत सिंह ने प्रभारी सैलजा को बड़े नेताओं के हाथों बिकने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उन्हें हटाने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने टीएस सिंहदेव पर भी तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा की जीतने का श्रेय टीएस सिंहदेव को जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा को उन्हें राज्यपाल बना देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पत सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी सैलजा  टीएस सिंहदेव को प्रमोट करती रही। अंबिकापुर में डिप्टी सीएम कार चला रहे थे और प्रभारी फोटो शूट करवा रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश प्रभारी टिकट वितरण के मामले में बिक चुकी थी। उन्होंने कहा कि वहीं पहले के प्रभारियों ने बहुत इमानदारी के साथ काम किया था। सैलजा यहां डैमेज कंट्रोल नहीं कर पाईं।


शुक्रवार को रायपुर पहुंचे पूर्व एमएलए बृहस्पति सिंह ने कहा कि टिकट देने से कोई चुनाव नहीं जीतता, जब तक उस क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का सहयोग ना मिले। कांग्रेस नेताओं का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा था। ऐसा लग रहा था कि जिसको ये टिकट दे देंगे, वही चुनाव जीत जाएगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पीएम मोदी को घेरने में लगे थे,तो दूसरी ओर टीएस सिंहदेव स्वयं मंच से बोल रहे थे कि मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस नेता कहते रहे कि हमने सभी वादे पूरे किए हैं, तो दूसरी ओर सिंहदेव कहते थे कि केवल 12 वादे ही पूरे किए हैं। ऐसे में जनता कांग्रेस को क्यों वोट देंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed