फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Election News: PM Modi Surajpur Visit Attend Rally BJP Election Campaign for CG 2nd Phase Polling

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार तेज, आज सूरजपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली

Tue, 07 Nov 2023 08:00 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 07 Nov 2023 08:00 AM IST
सार

PM Modi in Surajpur Today: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Election News: PM Modi Surajpur Visit Attend Rally BJP Election Campaign for CG 2nd Phase Polling
रैली को संबोधित करते पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो चला है। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। यहां वह सूरजपुर में रैली को संबोधित करेंगे। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में भाजपा-कांग्रेस पूरी ताकत झोंकने में लग गए हैं।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, सात नवंबर को सूरजपुर के दतिमा मोड़ के जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में सभा ना होकर सरगुजा जिला से ही लगे सूरजपुर जिला के दतिमा मोड़ में सभा होने की चर्चा बुद्धिजीवी वर्गों के बीच काफी हो रही है। इसके बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि भाजपा संगठन कई तरह अपने आप को सुरक्षित करने और कई सीटों पर अपना प्रभाव डालने की कोशिश में है। 
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व संभाग मुख्यालय अंबिकापुर छोड़ प्रधानमंत्री की सभा सूरजपुर जिले के दतिमा मोड़ में करा रही है। इस सभा को लेकर आगामी वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी जोड़कर देखा जा रहा है। कई अटकलें और कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा आलाकमान लोकसभा चुनाव में किसी तरह की कोई कमी या कसर नहीं छोड़ना चाहती इसीलिए सभा यहां हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। 10 सीटों पर सात से तीन बजे तक मतदान होगा और बाकी 10 सीटों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इन 20 सीटों पर कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। मतदान को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। कुल 40,78,681 मतदाता पहले चरण के चुनाव में उतरे 223 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed