CG: दिल्ली से लौटे निवर्तमान सीएम भूपेश, कहा- चुनाव के रिजल्ट पर हुई समीक्षा, लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा
CG Election 2023 : उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में चुनाव के नतीजे पर चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निर्देश भी दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ के निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस की समीक्षा बैठक शामिल होकर राजधानी रायपुर लौटे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में चुनाव के नतीजे पर चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निर्देश भी दिए।
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ बैठक की... बैठक में चुनाव के नतीजों पर चर्चा हुई और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निर्देश भी दिए गए।" pic.twitter.com/quzYUarDZs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2023
इस बैठक में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा उपस्थित थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के नेताओं से चर्चा की। इसके साथ ही हार के कर्म पर समीक्षा की। वहीं 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी पर बात हुई। इसके लिए तैयारी जोरों से की जाएगी। पूर्व विधायकों के आरोप पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किस विधायक ने कहा, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।