फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Farmer leader Yogesh Tiwari joind chhattisgarh BJP

किसान नेता योगेश तिवारी की बीजेपी में एंट्री: कट्टर जोगी समर्थक ने केंद्रीय मंत्री के सामने मंच से मांगी माफी

Sat, 07 Oct 2023 07:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 07:04 PM IST
सार

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (जेसीसीजे) के पूर्व नेता और किसान नेता योगेश तिवारी ने आज  रायपुर के रावणभाठा मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी में शामिल हो गए।

विज्ञापन
CG Election 2023: Farmer leader Yogesh Tiwari joind chhattisgarh BJP
पुष्पाहार से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का स्वागत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (जेसीसीजे) के पूर्व नेता और किसान नेता योगेश तिवारी ने आज  रायपुर के रावणभाठा मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। योगेश तिवारी के साथ ही बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी भाजपा में प्रवेश किया। बेमेतरा विधानसभा सीट से योगेश तिवारी की दावेदारी मानी जा रही है। 
विज्ञापन



विज्ञापन



 
किसान नेता योगेश तिवारी ने मंच से स्वीकार किया कि एक पार्टी की विचारधारा से जुड़े होने के कारण बीजेपी या भाजपा नेताओं का अपमान हुआ है। उन्होंने अपनी इस नादानी और सभी भूल-चूक के लिए मंच से सबको नमन कर मांगी माफी। योगेश तिवारी ने कहा कि आज पीएम मोदी ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। मैं 8 साल से राजनीति कर रहा हूं। मुझे लगा कि मैं गलत विचारधारा में हूं, इसलिए विचारधारा बदले के लिए सोचा। मैं बेमेतरा में राजनीति कर रहा हूं, लेकिन वहां पर राज्य सरकार कुछ काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के युग में अगर कोई अच्छा प्रधानमंत्री है तो वे नरेंद्र मोदी हैं। मैं गलत विचारधारा वाली पार्टी से जुड़ गया था। गलत विचारधारा वाली पार्टी से जुड़ने के कारण मैंने कभी बीजेपी नेताओं को ठेस पहुंचाया है तो मुझे माफ कर दीजिए। गलत विचारधारा से जुड़ने के कारण नादानी में मुझसे गलती हुई है। आरोप लगाते हुए कहा कि आज बेमेतरा को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है, जो प्लांट लगाएगा उसे सरकार सब्सिडी दे रही है। गंगाजल लेकर कसम खाने वाले आज शराब बेच रहे हैं।  पूर्व सीएम रमन सिंह चाउर वाले बाबा हैं। वहीं सीएम भूपेश बघेल पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्हें दारू वाले बाबा करार दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में दारू बिकवा रही है। भूपेश है तो भरोसा नहीं बल्कि धोखा है। प्रदेश में चारा घोटाला से बड़ा दारू घोटाला हुआ है। मंच से अब नहीं सहिबो, बदल के रहिबो का नारा भी लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'पीएम जो कहते हैं वो करते हैं'
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रवेश करने वाले नए कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत है। इस पार्टी में सभी लोग कार्यकर्ता हैं, नेता नहीं। पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो जो कहते हैं वो करते हैं। पूर्व सीएम रमन सिंह ने 15 साल तक गरीबों के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि  जब कोरोना महामारी से दुनिया परेशान थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को वैक्सीन दिया। छत्तीसगढ़ को वैक्सीन दिया, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार कहती थी कि यह वैक्सीन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 लाख आवास बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को पैसा भेजने के लिए तैयार थी, लेकिन प्रदेश की सरकार को लगता है कि यहां लोगों को आवास मिल जाएगा तो वे लोग मोदी को वोट कर देंगे। आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा वोट की राजनीति करती है, लेकिन वोट की राजनीति के चलते उन्हें गरीबों के प्रधानमंत्री आवास नहीं छीनना चाहिए था। प्रधानमंत्री मोदी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना शुरू की लेकिन जल जीवन मिशन भी छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है। लेकिन इन योजनाओं का संचालन भी प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ में नहीं होने दे रही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को प्रदेश सरकार रोकने का काम करती है। छत्तीसगढ़ की जनता को मिलने वाली केंद्रीय योजनाओं के लाभ से प्रदेश की कांग्रेस सरकार उन्हें वंचित करने का काम कर रही है। इसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। 

'भाजपा ने गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाई'
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इस पार्टी में आज योगेश तिवारी जी शामिल होकर भाजपा परिवार के सदस्य बन गए हैं। भाजपा में शामिल होना गर्व की बात है क्योंकि भाजपा छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण करने वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की पार्टी है। दावा करते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसने गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाया। देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखने के लिए एवं देश की सम्मान को बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी  ने 9 साल में जो कीर्तिमान स्थापित किया है। 




'अब झूठ बोलने वाली सरकार को बदलने का वक्त आ गया है'
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब झूठ बोलने वाली सरकार को बदलने का वक्त आ गया है। अब भ्रष्टाचारी सरकार के जाने का वक्त आ गया है। अन्यायी, अत्याचारी, महादेव एप में युवाओं के भविष्य को खराब करने वाली, गरीबों का आवास छीनने वाली, पीएससी घोटाला करने वाली, शराब घोटाला करने वाली, गोठान घोटाला करने वाली, दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने का झूठा वादा करने वाली, रसोईया संघ के कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी करने वाली, सरकारी कर्मचारियों को डीए, टीए नहीं देने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार के जाने का वक्त आ गया है। जिनके दो-दो आईएएस अधिकारी जेल में हैं। दावा करते हुए कहा कि जिनके दो विधायक जेल जाने वाले हैं। उस सरकार के जाने का समय आ गया है। 

कौन हैं योगेश तिवारी?
किसान नेता योगेश तिवारी एक समय में अजीत जोगी के बेहद करीबी माने जाते थे। समाज सेवक और किसान नेता के रूप में उनकी छवि रही है। वर्ष 2008 में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा से योगेश तिवारी को टिकट दिया था, लेकिन वो इस चुनाव में हार गए। इसके बाद साल 2018 के विधानसभा चुनाव में जेसीसीजे ने बेमेतरा से योगेश तिवारी को टिकट दिया था, उस दौरान भी वो हार गए।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed