CG Election 2023: सीएम बघेल ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में की जनसभा, पीएम मोदी और भाजपा पर बोला हमला
सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुढ़ीपार पहुंचे और कांग्रेस की प्रत्याशी हर्षिता बघेल के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार तेज हो चुका है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के स्टार प्रचारकों ने प्रत्याशियों के प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल भी लगातार प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के दौरे कर कांग्रेस के प्रत्याशियों की चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं।
सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुढ़ीपार पहुंचे और कांग्रेस की प्रत्याशी हर्षिता बघेल के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उनके साथ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान और डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस की प्रत्याशी हर्षिता बघेल भी मौजूद रहीं।
सीएम भूपेश बघेल ने जहां एक ओर कांग्रेस की प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस की घोषणाओं को फिर एक बार मंच से जनता को बताया। वहीं दूसरी ओर मंच से सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा और झूट बोलने का आरोप भी लगाया।