फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Chief Electoral Officer Reena Babasaheb Kangale took stock of counting venue

CG Election 2023: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा, दिये ये जरूरी निर्देश

Fri, 24 Nov 2023 02:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 24 Nov 2023 02:59 PM IST
सार

CG Election 2023: राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहब कंगाले ने कवर्धा के कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल का जायजा लिया। इस वक्त कबीरधाम कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
CG Election 2023: Chief Electoral Officer Reena Babasaheb Kangale took stock of counting venue
राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहब कंगाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023:  छत्तीसगढ़ में चुनाव खत्म हो चुका है। अब मतगणना होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इसे देखते हुए सभी मतगणना स्थलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहब कंगाले ने कवर्धा के कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल का जायजा लिया। इस वक्त कबीरधाम कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


राज्य मुख्य  निर्वाचन पदाधिकारी ने  विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के लिए होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, तैनात सुरक्षा बल, मतगणना और डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतगणना वाले दिन   मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में लगे सभी कर्मचारियों को भी पास जारी करने के निर्देश दिए। मतगणना कक्ष में राजनीतिक दलों के एजेंटो के लिए समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


रीना बाबासाहेब कंगाले ने उम्मीदवारों व उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन आयोग से प्राप्त मतगणना संबंधी दिशा निर्देशों की जानकारी अनिवार्य रूप से देने को कहा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, मतगणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईवीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपीएटी स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के बाद ईवीएम और निर्वाचन सामग्री को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed