फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG election 2023 Chhattisgarh BJP released manifesto

बीजेपी का घोषणा पत्र: किसानों के साथ महिलाओं और युवाओं को लुभाने की कोशिश, शहरी मतदाताओं को भी तवज्जो

Fri, 03 Nov 2023 07:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Nov 2023 07:18 PM IST
सार

महिलाओं और किसानों के अलावा बीजेपी के फोकस में प्रदेश के युवा हैं। वह नौकरी करने और अपना उद्यम शुरू करने वाले दोनों तरह के युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है। अपने घोषणा पत्र में बीजेपी ने साल भर के अंदर के लिए एक लाख नौकरियां देने का वादा किया है।

विज्ञापन
CG election 2023 Chhattisgarh BJP released manifesto
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ चुनाव में बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र से स्पष्ट है कि बीजेपी युवाओं और महिलाओं को खास तवज्जो देना चाह रही है। छत्तीसगढ़ के किसान के लिए धान का समर्थन मूल्य सबसे बड़ा मुद्दा होता है। बीजेपी ने उसे 3100 रुपए कर दिया है। बीजेपी हर तबके की महिला वोटरों को आकर्षित करना चाहती है। विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए सलाना देने का वादा एक मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है। हालांकि बीजेपी बाकी राज्यों में इस तरह की योजनाओं को उपहार की योजनाएं कहकर आलोचना करती रही है। बीजेपी ने महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का भी वादा किया है। राजस्थान सरकार कुछ ही महीनों पहले सिलेंडर में इस तरह की रियायत की घोषण कर चुकी है। 

विज्ञापन


महिलाओं और किसानों के अलावा बीजेपी के फोकस में प्रदेश के युवा हैं। वह नौकरी करने और अपना उद्यम शुरू करने वाले दोनों तरह के युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है। अपने घोषणा पत्र में बीजेपी ने साल भर के अंदर के लिए एक लाख नौकरियां देने का वादा किया है। एक छोटे राज्य के लिए साल भर में इतनी नौकरियां देने का वादा एक बड़ा वादा है। बीजेपी ने उद्यम की सोच रखने वाले युवाओं को भी आकर्षित करने की कोशिश की है। नए उद्योग डालने वाले युवाओं के लिए 50 फीसदी सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था की बात कही गयी है। पढ़ाई कर रहे युवा भी बीजेपी की निगाह में हैं। संभवतः वो पहले वोटर होंगे। एमएसटी के जरिए कॉलेज-विवि में सफर करने वाले युवाओं के लिए बनने वाली एमएसटी में बड़ी छूट देने की बात कही गई है। 

विज्ञापन


शहरी युवाओं और कॉर्पोरेट कल्चर को पसंद करने वाले युवाओं को भी बीजेपी ने अपनी ओर खींचने की कोशिश की है। नया रायपुर में एक कॉर्पोरेट कल्चर विकसित किया जाएगा। नया रायपुर में इनोवेशन हब बनाने की योजना है। यहां निजी सेक्टर में अलग-अलग तरह के नौकरियों के अवसर बनेंगे। शहरी युवाओं को यह बात आकर्षित कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed