फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: 958 candidates in second phase, voting on November 17 from 8 am

CG Election 2023: दूसरे फेज में 958 उम्मीदवार, 17 नवंबर को एक सीट को छोड़कर बाकी पर सुबह 8 बजे से वोटिंग

Sat, 11 Nov 2023 12:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 11 Nov 2023 12:51 PM IST
सार

CG Election 2023: अब दूसरे चरण के मतदान 17 नवंबर को होना है। इसमें कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। 70 विधानसभाओं में से केवल बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केदो में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन
CG Election 2023: 958 candidates in second phase, voting on November 17 from 8 am
ग्राफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में पूरा है। पहले चरण के लिए मतदान पूरा हो गया है। वहीं अब दूसरे चरण के मतदान 17 नवंबर को होना है। इसमें कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। 70 विधानसभाओं में से केवल बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केदो में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बाकी सभी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होना है। 

विज्ञापन


राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में मतदान वाले 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण में राज्य के कुल 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता और 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सुबह आठ बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। 69 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है। इसमें केवल बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। 


विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़ , रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिंद्रनवगढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी-बालोद, डौंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed