फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: 34 VIP seats of Chhattisgarh assembly election, see here list, raman singh, bhupesh baghel

CG Election: दूसरे चरण में इन 34 VIP सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला, देखें सूची

Thu, 16 Nov 2023 12:47 PM IST
Lalit Kumar Singh ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:47 PM IST
सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे। इनमें 34 सीटें वीआईपी हैं।

विज्ञापन
CG Election 2023: 34 VIP seats of Chhattisgarh assembly election, see here list, raman singh, bhupesh baghel
ग्राफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे। इनमें 34 सीटें वीआईपी हैं। वहीं पहले चरण में 7 नवंबर को 20 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में से 10 सीटें वीआईपी थीं। कुल मिलाकर प्रदेश में 44 सीटें हाई प्रोफाइल हैं। इन सीटों पर बीजेपी, कांग्रेस और जेसीसीजे के दिग्गज नेताओं के बीच मुकाबला होगा। भाजपा, कांग्रेस और जेसीसीजे के प्रत्याशी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे।  
विज्ञापन


पहले चरण में 7 नवंबर को 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुए थे। इसके तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित संभाग बस्तर की 12 सीटें और दुर्ग संभाग के नक्सल प्रभावित जिले राजनांदगांव, कवर्धा और खैरागढ़ की 8 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। पहले चरण में कुल 78 प्रतिशत मतदान हुआ है। बस्तर की सभी 12 सहित कुल 16 सीटों पर पिछले चुनावें की तुलना में इस बार अधिक वोटिंग हुई है। वहीं 2018 की तुलना में 4 सीटों पर कम मतदान हुआ है। इन 4 सीटों में कबीरधाम जिला की दोनों सीट पंडरिया और कवर्धा के साथ खैरागढ़- छुईखदान जिला की खैरागढ़ सीट और राजनांदगांव जिला की खुज्जी सीट शामिल है। बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों पर इस बार रिकार्ड तोड़ वोटिंग हुई है।
विज्ञापन


यहां देखें दूसरे चरण में 34 हाई प्रोफाइल वीआईपी सीटें- 
  1. अंबिकापुर से बीजेपी प्रत्याशी राजेश अग्रवाल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी त्रिभुनेश्वर शरण सिंहदेव 
  2. सीतापुर से बीजेपी प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत 
  3. कुनकुरी से विष्णुदेव साय के सामने कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज 
  4. पत्थलगांव से भाजपा प्रत्याशी गोमती साय के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रामपुकार सिंह 
  5. रामानुजगंज से भाजपा प्रत्याशी राम विचार नेताम के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की 
  6. भरतपुर-सोनहत से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब सिंह कमरो 
  7. बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे  
  8. कोटा से भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव और यही से जेसीसीजे के संस्थापक अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी भी चुनाव मैदान में हैं  
  9. विज्ञापन
    विज्ञापन
  10. तखतपुर से भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह
  11. बिल्हा से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक के सामने कांग्रेस प्रत्याशी सियाराम कौशिक  
  12. मुंगेली से भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले के सामने कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी 
  13. लोरमी से भाजपा प्रत्याशी अरुण साव के सामने कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू 
  14. जांजगीर चांपा से भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप 
  15. सक्ति से बीजेपी प्रत्याशी खिलावन साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत 
  16. चंद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार यादव 
  17. रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक 
  18. खरसिया से बीजेपी प्रत्याशी महेश साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल 
  19. कोरबा से बीजेपी प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के सामने कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल 
  20. रामपुर से भाजपा प्रत्याशी ननकी रामकवंर के सामने कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह रठिया 
  21. रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास 
  22. रायपुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत के सामने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय 
  23. रायपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा 
  24. धरसीवां से भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा
  25. अभनपुर से भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू 
  26. आरंग से बीजेपी प्रत्याशी गुरु खुशवंत सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया 
  27. राजिम से भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अमितेष शुक्ला 
  28. डोंडीलोहारा से बीजेपी प्रत्याशी देवलाल हलवा ठाकुर के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेड़िया
  29. दुर्ग शहर से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा 
  30. दुर्ग ग्रामीण से बीजेपी प्रत्याशी ललित चंद्राकर के सामने कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू 
  31. भिलाई नगर से भाजपा प्रत्याशी से प्रेम प्रकाश पांडे के सामने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव
  32. पाटन से बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल और इसी सीट से जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी भी चुनानी मैदान में हैं।
  33. साजा से बीजेपी प्रत्याशी ईश्वर साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र चौबे 
  34. नवागढ़ से बीजेपी प्रत्याशी दयाल दास बघेल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार 
  35. कुरूद से भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर के सामने कांग्रेस प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed