फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Education News: Kalinga University Raipur New expansion, two new excellence centers launch

'इनोवेशन और विकास पर फोकस': कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर का नया विस्तार, दो नये उत्कृष्टता केंद्रों की शुरुआत

Tue, 17 Jun 2025 06:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 06:37 PM IST
सार

Kalinga University Raipur: कलिंगा विश्वविद्यालय नया रायपुर में दो और उत्कृष्टता केंद्रों का उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन
CG Education News: Kalinga University Raipur New expansion, two new excellence centers launch
कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर का नया विस्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Kalinga University Raipur: कलिंगा विश्वविद्यालय नया रायपुर में दो और उत्कृष्टता केंद्रों का उद्घाटन किया गया। इस छठे और सातवें उत्कृष्टता केंद्रों को गोदावरी के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक बनाने के लिये प्रशिक्षण और अनुसंधान के साथ-साथ दोपहिया, तीन पहिया वाहनों की मरम्मत और रखरखाव के लिए जस्ट ऑटो सॉल्यूशन के साथ मिलकर विकसित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कुलपति डॉक्टर श्रीधर ने स्वागत भाषण दिया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर संदीप गांधी ने विश्वविद्यालय के बारे में परिचय दिया। 

विज्ञापन








विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना
गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक सिद्धार्थ अग्रवाल ने सभा को संबोधित किया। इसके बाद जस्ट ऑटो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ नवीन चंद्र शर्मा ने संबोधन दिया। छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभा को संबोधित किया और विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन




कार्यशाला सहित बुनियादी ढांचे को देखा
विश्वविद्यालय कैंपस में विकसित छठे और सातवें उत्कृष्ट केंद्रों का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने किया। अतिथियों ने विश्वविद्यालय के विकसित कक्ष और कार्यशाला सहित बुनियादी ढांचे को देखा। अतिथि गृह में हाईटी का आयोजन किया गया। यहां छात्रों को 21वीं साड़ी के नवीनतम वाहनों की तकनीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। यह ऑटोमेटिक कौशल विकास के नए युग की शुरुआत है। नया रायपुर  स्थित ये विश्वविद्यालय शिक्षा अनुसंधान और नवाचार उत्कृष्ट के लिए समर्पित प्रमुख संस्थान है। शैक्षणिक विकास और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिये विश्वविद्यालय इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed