फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Deputy CM Vijay sang Holi song, said- Kare Vaada La Nibhaye

फाग गीत में विष्णुदेव सरकार का गुणगान: डिप्टी सीएम विजय ने टोली के साथ गाया होली गीत, कहा- करे वादा ला निभाय

Mon, 25 Mar 2024 04:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 25 Mar 2024 04:41 PM IST
सार

CG Deputy CM Vijay sharma on holi song: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 होने से फाग गीत में भी चुनावी रंग सिर चढ़कर बोल रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और उनकी कैबिनेट होली के रंग में डूबी हुई है। सभी हषोल्लास के साथ होली मना रहे हैं।

विज्ञापन
CG Deputy CM Vijay sang Holi song, said- Kare Vaada La Nibhaye
डिप्टी सीएम विजय ने टोली के साथ गाया होली गीत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Deputy CM Vijay sharma on holi song: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 होने से फाग गीत में भी चुनावी रंग सिर चढ़कर बोल रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और उनकी कैबिनेट होली के रंग में डूबी हुई है। सभी हषोल्लास के साथ होली मना रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने गृह जिले कवर्धा में फाग टीम के साथ होली गीत गाकर समां बांध दिया। होल गीत में छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार का गुणगान किया जा रहा है। होली गीत के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार के कार्यों का बखान किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन



डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने फाग गीत'करे वादा ला निभाय'गाकर होली में चार चांद लगा दिये। कवर्धा के गांधी मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत करते हुए उन्होंने फाग गीत झूमकर गाया। इस दौरान राजनांदगांव से बीजेपी सांसद और प्रत्याशी संतोष पांडेय, कवर्धा भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू समेत भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जमकर झूमे। इस दौरान शर्मा ने सभी को होली की बधाई और शुभकानाये दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शर्मा ने कहा कि इस होली में प्रदेशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रकाश से आलोकित हो।  पर्व का सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। होली के रंग हमारी बहुविध-सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विविधता में एकता का संदेश देते हैं। यह त्यौहार प्रदेश और यहां के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां लेकर आये। यह पर्व हमें एक-दूसरे के साथ अपनी खुशियां शेयर करने की प्रेरणा देता है। 



कवर्धा के जमातपारा में साहू समाज के अध्यक्ष पतिराम साहू के घर डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे। समाज के अध्यक्ष को उन्होंने होली की बधाई देकर उनका आशीर्वाद लिया। शर्मा कवर्धा के युवा क्लब के होली मिलन समारोह कार्यक्रम में भी शामिल हुए और युवाओं संग होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed