{"_id":"65910b881bdb16b37209c8f2","slug":"cg-deputy-cm-arun-sav-will-be-on-bemetara-and-baloda-bazar-tour-today-will-participate-in-functions-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: डिप्टी सीएम अरुण साव आज रहेंगे बेमेतरा और बलौदाबाजार दौरे पर; परिचय सम्मलेन समेत कई समारोह में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: डिप्टी सीएम अरुण साव आज रहेंगे बेमेतरा और बलौदाबाजार दौरे पर; परिचय सम्मलेन समेत कई समारोह में होंगे शामिल
Sun, 31 Dec 2023 12:05 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:05 PM IST
सार
CG: उप मुख्यमंत्री अरूण साव 31 दिसम्बर को बेमेतरा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रवास पर जाएंगे। वे 31 दिसम्बर को बिलासपुर से सवेरे आठ बजे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम अरुण साव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG: उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज रविवार को बेमेतरा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे बिलासपुर से सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वहां रायपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे बेमेतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे बेमेतरा में साहू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम साव दोपहर ढाई बजे बेमेतरा से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सेमरडीह के लिए रवाना होंगे। वे शाम पौने चार बजे सेमरडीह में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम साढ़े चार बजे सेमरडीह से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद साव शाम छह बजे वापस बिलासपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन