फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Deputy CM Arun Sao reprimanded officials for bridge construction slow pace

CG: डिप्टी सीएम साव ने निर्माणाधीन पुल की धीमी गति पर लगाई फटकार, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

Sat, 21 Feb 2026 10:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 10:12 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और मुंगेली के स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज शनिवार को लोरमी प्रवास के दौरान ग्राम कारीडोंगरी एवं दरवाजा के बीच मनियारी नदी पर निर्माणाधीन पुल का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया।

विज्ञापन
CG Deputy CM Arun Sao reprimanded officials for bridge construction slow pace
डिप्टी सीएम साव ने निर्माणाधीन पुल की धीमी गति पर लगाई फटकार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और मुंगेली के स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज शनिवार को लोरमी प्रवास के दौरान ग्राम कारीडोंगरी एवं दरवाजा के बीच मनियारी नदी पर निर्माणाधीन पुल का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान साव ने पुल निर्माण की धीमी गति पर कड़े शब्दों में नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित पुल बन जाने से बड़ी राहत मिलेगी। इसके निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अब तक पुल का निर्माण पूर्ण हो जाना चाहिए था, लेकिन नहीं हुआ है। समय सीमा से काफी पीछे हैं। कम मजदूरों से समय पर काम पूर्ण कैसे होगा? 
विज्ञापन







उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारी से कहा कि बारिश के पूर्व पुल का निर्माण किसी भी स्थिति में पूरा हो जाना चाहिए, क्योंकि वनांचल के ग्रामीणों को बारिश में बड़ी  दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पुल नहीं होने से ग्रामीणों का संपर्क कट जाता है। वहीं धीमी गति से निर्माण पर ठेकेदार की सिर्फ नोटिस से काम नहीं चलेगा। पेनाल्टी की जरूरत हो तो वो भी लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed