फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG crime news: SSP took a class more than 100 history sheeters in raipur, gave this order

CG: एसएसपी ने 150 हिस्ट्रीशीटर्स की लगाई क्लास; सोशल मीडिया पर चाकू के साथ बनाया वीडियो तो खैर नहीं

Sat, 21 Dec 2024 07:05 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 07:05 PM IST
सार

CG crime news: रायपुर पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिये लगातार कार्य कर रही है ताकि अपराधियों में खौफ कायम रहे। रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने शनिवार को 150 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर्स और चाकूबाजों की परेड लेकर जमकर क्लास ली।  

विज्ञापन
CG crime news: SSP took a class more than 100 history sheeters in raipur, gave this order
एसएसपी ने 150 हिस्ट्रीशीटर्स की लगाई क्लास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG crime news: रायपुर पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिये लगातार कार्य कर रही है ताकि अपराधियों में खौफ कायम रहे। रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने शनिवार को 150 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर्स और चाकूबाजों की परेड लेकर जमकर क्लास ली। कड़ाई से समझाइश देकर अपराध से दूर रहने की बात कही। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में निवासरत 100 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों को क्राइम ब्रांच हाजिर किया गया। 

विज्ञापन


इतना ही सोशल मीडिया प्लेटफार्मो पर चाकू के साथ फोटो और वीडियो बनाकर अपलोड करने वालो को भी सख्त समझाइश दी। एसएसपी ने हिस्ट्रीशीटरों और अपराधिक तत्वों की परेड़ लेकर समझाईश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त न रहे। पुलिस जब भी बुलाये तो तत्काल उपस्थित हो। उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर सूचना तत्काल पुलिस को दें और सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों में गुंडा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपना आईडी बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाइटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, वीडियो व रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम आईडी में अपलोड कर पोस्ट करने वालों को भी कड़ाई से समझाइश दी गई। ऐसे लोगों के आईडी को सायबर सेल की टीम डिलीट कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed