फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Crime News: Raipur SSP took a action against knife attackers and history sheeters

CG: नये साल से पहले 50 से अधिक चाकूबाजों-हिस्ट्रीशीटर्स की लगी क्लास; अब तक 200 से ज्यादा बदमाशों की लगी परेड

Mon, 30 Dec 2024 09:35 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 30 Dec 2024 09:35 PM IST
सार

CG Crime News: रायपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 50 से ज्यादा चाकूबाजों और हिस्ट्रीशीटरों को क्राइम ब्रांच हाजिर कर उनकी जमकर क्लास ली। एसएसपी ने ऐसे बदमाशों की नये साल से पहले परेड लेकर कड़ाई से समझाइश दी।

विज्ञापन
CG Crime News: Raipur SSP took a action against knife attackers and history sheeters
नये साल से पहले 50 से अधिक चाकूबाजों-हिस्ट्रीशीटर्स की लगी क्लास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Crime News: रायपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 50 से ज्यादा चाकूबाजों और हिस्ट्रीशीटरों को क्राइम ब्रांच हाजिर कर उनकी जमकर क्लास ली। एसएसपी ने ऐसे बदमाशों की नये साल से पहले परेड लेकर कड़ाई से समझाइश दी। ताकि शहर में शांति व्यवस्था कायम रह सके। पुलिस ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्मो में चाकू के साथ फोटो एवं वीडियो बनाकर अपलोड करने वालो को भी समझाइश दी। 

विज्ञापन




वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की परेड़ लेकर कहा कि वे किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त ना रहें।  उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने कहा गया। 
विज्ञापन




सोशल मीडिया के प्लेटफार्मों में गुंडा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपना आईडी बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाईटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, वीडियो व रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम आईडी में अपलोड कर पोस्ट करने वालों को भी कड़ाई से समझाइश दी गई। ऐसे लोगों की आईडी को सायबर सेल की टीम डिलीट कर रही है। अब तक 200 से ज्यादा चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों को  क्राईम ब्रांच हाजिर कर उनकी परेड ली जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed