{"_id":"6773b21101eae25918026ead","slug":"cg-crime-news-double-murder-in-raipur-before-new-year-2025-6-accused-arrest-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Crime News: नये साल से पहले रायपुर में डबल मर्डर; बजरंग दल के खंड संयोजक समेत दो की हत्या, 6 आरोपी अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Crime News: नये साल से पहले रायपुर में डबल मर्डर; बजरंग दल के खंड संयोजक समेत दो की हत्या, 6 आरोपी अरेस्ट
Tue, 31 Dec 2024 02:28 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:28 PM IST
सार
CG Crime News: नये साल से पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर डबल मर्डर से दहल उठी है। मर्डर की इस वारदात से पूरा शहर हिल गया है। चंगोराभाठा में दो युवकों पर पत्थर से हमला कर हत्या की गई।
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Crime News: नये साल से पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर डबल मर्डर से दहल उठी है। मर्डर की इस वारदात से पूरा शहर हिल गया है। चंगोराभाठा में दो युवकों पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। ये वारदात डीडी नगर थाना क्षेत्र की है।
मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधितकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। मामले में कार्रवाई न किये जाने पर रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि सचिन बडोले यहां का खंड संयोजक था, जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वो यहां से नहीं हटेंगे।
बताया जाता है कि चंगोराभाठा क्षेत्र में देर रात दो युवकों को लाठी-डंडे से हमला कर पीट-पीटकर मार डाला गया। इतना ही नहीं पुलिस से बेखौफ होकर बदमाशों ने 300 मीटर तक दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने बताया कि बीती रात साढ़े दस बजे के बाद कृष्ण यादव और सचिन बडोले शराब पी रहे थे। इस दौरान कुछ युवक मौके पर पहुंचे। किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। फिर दोनों युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। दौड़ा-दौड़ाकर पत्थर से मारा गया। आरोपियों ने लहुलुहान कर कृष्णा यादव और सचिन बडोले को मौत की नींद सुला दी।
विज्ञापन
इनकी हुई हत्या
कृष्णा यादव
सचिन बड़ोले