फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Crime news: A young man physically abused with divorced woman in korba

'तुम्हें दुल्हन बनाऊंगा, दोनों बच्चों को भी अपनाऊंगा': तलाकशुदा महिला को रंगीन सपने दिखाकर बनाए संबंध, फिर...

Sat, 20 Sep 2025 04:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला डिजिटल, रायपुर
अमर उजाला डिजिटल, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 04:04 PM IST
सार

CG Crime News: 'तुम्हें दुल्हन बनाऊंगा, तुम्हारे दोनों बच्चों को भी अपनाऊंगा'। यही वादा कर एक हवशी युवक ने तलाकशुदा महिला की इज्जत लूट ली।

विज्ञापन
CG Crime news: A young man physically abused with divorced woman in korba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Korba Crime News: 'तुम्हें दुल्हन बनाऊंगा, तुम्हारे दोनों बच्चों को भी अपनाऊंगा'। यही वादा कर एक हवशी युवक ने तलाकशुदा महिला की इज्जत लूट ली। युवक दो बच्चों की मां को प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ अपनी गंदी हरकतों का अंजाम दिया। महिला उसकी बुरी नियत को पहचान न सकी और फिर शुरू हुई गंदी बात...। जब महिला को सच्चाई मालूम चली तो उसने पुलिस थाने में आपबीती सुनाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का है। मानिकपुर पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


पेशे से टीचर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अप्रैल 2023 में उसकी एसईसीएल कॉलोनी सुभाष ब्लॉक में रहने वाले अनिकेत श्रीवास्तव से मुलाकात हुई। उसने कहा कि वो उसे पत्नी बनाकर रखेगा। दो बच्चे को भी अपनाने की बात कही। फिर उसने मेरे साथ साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान दोनों एक दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर प्यार भरी बातें करने लगे। घर और बाहर अक्सर मिला करते थे। 
विज्ञापन




इस बीच युवक शिक्षिका के संबंध में सारी जानकारी लेकर और शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाते रहा। जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही, तो उसने शादी से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि शिक्षिका ने पारिवारिक विवाद होने पर पति से तलाक ले लिया था। इसके बाद वह दोनों बच्चों के साथ अकेली रहती थी। इसी अकेलेपन का आरोपी ने फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानिकपुर चौकी में पदस्थ एएसआई सुदामा पाटले ने बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया। अब वह शादी से इनकार कर रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed