{"_id":"6593b182b1f1a85e730ff313","slug":"cg-corona-update-15-new-corona-patients-found-in-chhattisgarh-86-active-cases-in-state-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 15 नए मरीज, प्रदेश के 14 जिलों में 86 एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 15 नए मरीज, प्रदेश के 14 जिलों में 86 एक्टिव केस
Tue, 02 Jan 2024 12:17 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:17 PM IST
सार
CG Corona Update: प्रदेश के 14 जिलों में कोरोना के 86 मरीज मिले हैं। सोमवार को 3534 सैम्पलों की जांच हुई, जिसमें 15 कोरोना के नए संक्रमित पाए गए हैं। पाजिटिविटी दर 0.42 प्रतिशत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना तेजी से फैल रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में कोरोना ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के 14 जिलों में कोरोना के 86 मरीज मिले हैं। सोमवार को 3534 सैम्पलों की जांच हुई, जिसमें 15 कोरोना के नए संक्रमित पाए गए हैं। पाजिटिविटी दर 0.42 प्रतिशत है।
विज्ञापन
प्रदेश के चार जिलों में सोमवार को कोरोना के नए संक्रमित पाया गया है। बाकी जिलों में कोरोना के कोई नए मरीज नहीं मिले हैं। वहीं दुर्ग जिले में 9, रायपुर में 4, मोहला-मानपुर-चौकी और कांकेर में 1-1 कोरोना के नए संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा रायगढ़ में कोरोना मरीज
रिपोर्ट के अनुसार, रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हैं। यहां 30 मरीज कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं दुर्ग में 20, रायपुर में 17 और बस्तर में 6 मरीज कोरोना से संक्रमित हैं। बाकी जगह में इससे कम संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन